1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. WPL और IPL के बीच बना पहली बार ये संयोग, RCB के विजेता बनते ही हुआ ये अद्भुत कारनामा

WPL और IPL के बीच बना पहली बार ये संयोग, RCB के विजेता बनते ही हुआ ये अद्भुत कारनामा

 Written By: Abhishek Pandey @anupandey29
 Published : Feb 05, 2026 11:51 pm IST,  Updated : Feb 05, 2026 11:51 pm IST

WPL 2026: विमेंस प्रीमियर लीग के चौथे सीजन में आरसीबी महिला टीम ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ फाइनल मैच में 6 विकेट से जीत हासिल करने के साथ एक अद्भुत संयोग को भी अंजाम दिया है।

Royal Challengers Bengaluru- India TV Hindi
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु Image Source : AFP

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु महिला टीम ने विमेंस प्रीमियर लीग के चौथे सीजन में स्मृति मंधाना की कप्तानी में खेलते हुए लीग स्टेज में जहां शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल के लिए सीधे अपनी जगह पक्की की थी। वहीं आरसीबी महिला टीम ने खिताबी मैच में WPL के इतिहास में अभी तक का सबसे बड़ा रन चेज करने के साथ ऐतिहासिक जीत दर्ज की। आरसीबी को फाइनल मैच में 204 रनों का टारगेट मिला था, जिसमें उन्होंने 19.4 ओवर्स में मुकाबले को चार विकेट के नुकसान पर अपने नाम कर लिया। वहीं आरसीबी महिला टीम की जीत के साथ एक अद्भुत संयोग WPL और IPL के बीच में देखने को मिला है।

पहली बार WPL और IPL दोनों में एक ही विजेता

WPL में आरसीबी महिला टीम के दूसरी बार विजेता बनने के साथ एक ऐसा अद्भुत संयोग पहली बार देखने को मिला है, जो इससे पहले कभी नहीं हुआ था। ऐसा पहली बार हुआ है जब इंडियन प्रीमियर लीग यानी IPL और विमेंस प्रीमियर लीग यानी WPL की ट्रॉफी दोनों ही एक ही फ्रेंचाइजी के पास हैं। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की पुरुष टीम ने आईपीएल 2025 की ट्रॉफी अपने नाम की थी, जिसमें उन्होंने फाइनल में पंजाब किंग्स को मात देने के साथ 18 साल में पहली बार इस ट्रॉफी को जीता था। वहीं आरसीबी महिला टीम ने इस बार WPL की ट्रॉफी दूसरी बार जीत ली है, जिसके साथ ही एक अद्भुत संयोग दोनों ही टी20 लीग के बीच में देखने को मिला है।

स्मृति मंधाना ने दिखाया पूरे सीजन बल्ले से शानदार प्रदर्शन

आरसीबी महिला टीम को WPL 2026 का खिताब जिताने में उनकी कप्तान स्मृति मंधाना ने बल्ले से अहम भूमिका निभाई जिसमें उनके बल्ले से फाइनल मैच में 87 रनों की पारी देखने को मिली। स्मृति मंधाना ने WPL के चौथे सीजन में कुल 9 मैचों में खेलते हुए 53.85 के बेहतरीन औसत के साथ 377 रन बनाए, जिसमें उन्होंने तीन अर्धशतकीय पारियां भी खेली। मंधाना को फाइनल मैच में उनके शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड भी दिया गया।

ये भी पढ़ें

टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले रोहित की कप्तानी में टीम का दिखा शानदार प्रदर्शन, दूसरा वॉर्मअप मैच भी एकतरफा जीता

T20 World Cup: टीम इंडिया की टेंशन नहीं हो रही कम, अब इस खिलाड़ी की फिटनेस का इंतजार

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल