Friday Remedies: ज्योतिष शास्त्र में कई प्रकार के यंत्रों का वर्णन किया गया है। लेकिन जिस यंत्र के बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं उसे 'यंत्रराज' कहा जाता है। दरअसल ये एक ऐसा यंत्र है जो जीवन की तमाम बाधाएं दूर कर देता है और धन-दौलत की कभी कमी नहीं होने देता है। इस यंत्र को घर में स्थापित करने से मां लक्ष्मी और शुक्र देव की असीम कृपा प्राप्त होती है। चलिए जानते हैं इस चमत्कारी यंत्र के बारे में विस्तार से यहां।
मां लक्ष्मी की कृपा दिलाता है ये चमत्कारी यंत्र
यहां हम बात कर रहे हैं 'श्री यंत्र' (Shree Yantra) की। इस यंत्र को बेहद शक्तिशाली और प्रभावशाली माना जाता है। कहते हैं इसमें साक्षात मां लक्ष्मी का वास होता है। ज्योतिष अनुसार इसे घर में स्थापित करने से धन के आगमन के मार्ग खुद ही खुलने लगते हैं।
श्री यंत्र स्थापित करने की विधि
- ज्योतिष अनुसार श्री यंत्र का लाभ तभी मिलता है जब इसे सिद्ध करके घर में स्थापित किया गया जाए।
- सबसे पहले तो ये जान लें कि इसे शुक्रवार के दिन स्थापित किया जाता है।
- इसकी स्थापना से पहले सुबह स्नान आदि कार्यों से निवृत्त होकर सफेद या गुलाबी रंग के वस्त्र पहनने चाहिए।
- इसके बाद श्री यंत्र का पंचामृत से अभिषेक करें।
- यहां ये भी बता दें कि ये यंत्र तांबे, सोने या चांदी किसी भी धातु में ले सकते हैं।
- इसे घर के मंदिर या तिजोरी में कहीं भी एक लाल रंग के कपड़े पर स्थापित कर सकते हैं।
- ध्यान रखें कि इस यंत्र को ऐसे स्थापित करना है जिससे इसका मुख उत्तर या पूर्व दिशा की ओर रहे।
- यंत्र की स्थापना के बाद कमलगट्टे की माला से मां लक्ष्मी के किसी भी मंत्र का जाप अवश्य करें।
- मां लक्ष्मी को भोग लगाएं और उनकी आरती उतारें।
- रोजाना इसकी पूजा जरूर करें।
श्री यंत्र के फायदे
- श्री यंत्र की नियमित पूजा करने से कर्ज से मुक्ति मिल जाती है और आय के नए स्रोत बनते हैं।
- अगर बिजनेस ठप पड़ गया है तो कार्यस्थल पर इसकी स्थापना जरूर करें। इससे आपका बिजनेस फिर से चमकने लगेगा।
- इस यंत्र को स्थापित करने से घर का वास्तु दोष दूर हो जाता है।
- इस यंत्र के घर में होने से धन-धान्य की कभी कमी नहीं होती।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)
यह भी पढ़ें: