Friday, February 06, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. लियोनार्डो तूफान का कहर, जलमग्न हुए कई शहर, 4000 लोगों ने घर किए खाली, एक की मौत, बारिश का अलर्ट

लियोनार्डो तूफान का कहर, जलमग्न हुए कई शहर, 4000 लोगों ने घर किए खाली, एक की मौत, बारिश का अलर्ट

तूफान के चलते कई शहरों में पानी भर गया है। लोगों के घरों को खाली कराया जा रहा है। एक व्यक्ति की मौत हो गई है। आने वाले दिनों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

Edited By: Dhyanendra Chauhan @dhyanendraj
Published : Feb 06, 2026 08:21 am IST, Updated : Feb 06, 2026 09:05 am IST
सांकेतिक तस्वीर- India TV Hindi
Image Source : AP सांकेतिक तस्वीर

लियोनार्डो (Leonardo) तूफान ने जमकर तबाही मचाई है। शहर के शहर पूरी तरह जलमग्न हो गए हैं। अभी भी कई शहरों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। ये तूफान गुरुवार को स्पेन और पुर्तगाल के कई हिस्सों में आया है। दक्षिणी अंडालूसिया क्षेत्र में चल रहे तूफान के कारण लगभग 4,000 लोगों ने अपने घर खाली कर दिए। बाढ़ और भूस्खलन के कारण दर्जनों सड़कें बंद कर दी गई हैं।

फिर आना है भयानक तूफान

आइबेरियन प्रायद्वीप में भारी बारिश और तेज हवाओं के चलते पुर्तगाल में बाढ़ के पानी से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि स्पेन में एक उफनती नदी में बह जाने के बाद एक लड़की लापता है। स्पेन की मौसम एजेंसी ने दक्षिणी स्पेन में हाई अलर्ट जारी किया था, उसे अब हटा लिया गया है। साथ ही इस सप्ताह के अंत में एक और तूफान आने की संभावना जताई गई है।

बाढ़ के पानी में डूबी कार

लियोनार्डो हाल के हफ्तों में स्पेन और पुर्तगाल को प्रभावित करने वाले तूफानों में से एक है। स्थानीय मीडिया ने बताया कि बुधवार रात को दक्षिणी पुर्तगाल में एक व्यक्ति की कार बाढ़ के पानी में डूब जाने से मौत हो गई।

दो मीटर तक भरा बाढ़ का पानी

लिस्बन से लगभग 90 किलोमीटर दूर स्थित दक्षिणी पुर्तगाली शहर अल्कासेर डो साल, साडो नदी के बढ़ते जलस्तर से जूझ रहा है। शहर के केंद्र जलमग्न हैं और कुछ स्थानों पर जलस्तर दो मीटर तक पहुंच गया है।

नदी में गिर गई एक लड़की, सर्च ऑपरेशन शुरू

आने वाले दिनों में पुर्तगाल के कई क्षेत्रों में भारी बारिश होने की आशंका है। पुर्तगाल के अधिकारियों के अनुसार, जनवरी के अंत में आए एक तूफान ने देश में भारी तबाही मचाई और कई लोगों की जान ले ली। दक्षिणी स्पेन के मलागा प्रांत में अधिकारी अभी भी उस लड़की की तलाश कर रहे हैं जो बुधवार को अपने कुत्ते को बचाने की कोशिश में तुरविला नदी में गिर गई थी।

Latest World News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश

Advertisement
Advertisement
Advertisement