बॉलीवुड स्टार अभिषेक बच्चन आज 50 साल के हो गए हैं और तमाम फिल्मी सितारों ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है। लेकिन इन बधाइयों के तांते के बीच एक विश सबसे खास रही जो आई उनकी पत्नी और मिस वर्ल्ड ऐश्वर्या राय की तरफ से। ऐश्वर्या ने अभिषेक के बचपन की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, '50वें जन्मदिन की बधाई हो प्यारे बेबी पापा। आपको ढेर सारा प्यार, शांति और खुशियां। हमेशा चमकते रहें और खुश रहें यही मेरी प्रार्थना है।' आज सुबह बॉलीवुड के सुपरस्टार अमिताभ बच्चन ने अपने बेटे, अभिनेता अभिषेक बच्चन को जन्मदिन की शुभकामनाएं भेजने वाले प्रशंसकों और शुभचिंतकों के प्रति आभार व्यक्त किया।
पिता ने भी दी जन्मदिन की बधाई
एक ब्लॉग पोस्ट में अमिताभ बच्चन ने अभिषेक के 50वें जन्मदिन पर एक प्यारा सा संदेश लिखा और अपने विचार साझा किए। उन्होंने लिखा, 'अभिषेक को उनके 50वें जन्मदिन पर शुभकामनाएं भेजने वाले सभी लोगों के प्रति मैं अपना हार्दिक आभार और प्यार व्यक्त करता हूं। आपके आशीर्वाद उन्हें आगे बढ़ने का साहस और शक्ति देते हैं। स्नेह और प्यार।' अभिषेक बच्चन को बॉलीवुड इंडस्ट्री के कोस्टार्स और दोस्तों से भी शुभकामनाएं मिली हैं। अभिनेता जैकी श्रॉफ ने 'गुरु' स्टार की तस्वीरों वाला एक वीडियो साझा करते हुए लिखा, 'ढेर सारा प्यार।'
हाउसफुल 5 में आए थे नजर
काम के मोर्चे की बात करें तो अभिषेक बच्चन की 2025 में लगातार दो फिल्में रिलीज हुईं - 'हाउसफुल 5' और 'कालीधर लापता'। अभिषेक ने 70वें फिल्मफेयर पुरस्कार 2025 में अपना पहला सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (पुरुष) पुरस्कार जीता। उन्हें यह पुरस्कार फिल्म 'आई वांट टू टॉक' में उनके अभिनय के लिए मिला। फिल्म अर्जुन सेन नाम के एक बंगाली युवक की कहानी है, जो अमेरिकी सपने को पूरा करने की कोशिश कर रहा है, और उसे पता चलता है कि उसके पास जीने के लिए सिर्फ 100 दिन बचे हैं। फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे वह अपनी सात साल की बिछड़ी हुई बेटी से दोबारा जुड़ने की कोशिश करता है। अब अभिषेक की करीब 5 से ज्यादा फिल्में रिलीज की तैयारी कर रहे हैं और जल्द ही बड़े पर्दे पर नजर आने वाले हैं।
ये भी पढ़ें- Rohit Shetty House Firing Update: पुलिस ने पूरे मामले का किया पर्दाफाश, गिरफ्तार हुए 5 आरोपी
'एक मोहम्मद बनो', ऋचा चड्ढा का वो पोस्ट जिसने मचाई खलबली, एपिस्टीन मामले में खुलकर रखी बात