1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. नाम भले है कचरी लेकिन सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है ये सब्जी, जानें इसे खाने के फायदे

नाम भले है कचरी लेकिन सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है ये सब्जी, जानें इसे खाने के फायदे

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Feb 05, 2026 11:37 pm IST,  Updated : Feb 05, 2026 11:37 pm IST

Health Benefits Of Kachri Vegetable: साधारण सी दिखने वाली कचरी की सब्जी पोषक तत्वों से भरपूर होती है और आयुर्वेद में भी इसे काफी फायदेमंद माना गया है। चलिए जानते हैं इसके फायदे।

कचरी की सब्जी के फायदे- India TV Hindi
कचरी की सब्जी के फायदे Image Source : YOUTUBE - @SUNNY'SGARDEN

कुंदरू, परवल की तरह दिखने वाली कचरी की सब्जी स्वाद में भी इसी की तरह होती है। इस सब्जी को गांव में लोग अचार बनाने के लिए इस्तेमाल करते हैं। इस सब्जी में जहां प्रोटीन होता है वहीं, ये फाइबर से भी भरपूर है। इसके अलावा इसमें कई विटामिन और न्यूट्रिएंट्स पाए जाते हैं जिन्हें खाना सेहत के लिए फायदेमंद हो सकता है। तो, आइए विस्तार से जानते हैं इस सब्जी को खाने के फायदे।

कचरी की सब्जी खाने के फायदे:

  • विटामिन सी से भरपूर: कचरी की सब्जी विटामिन सी से भरपूर होती है जो कि इम्यूनिटी बिल्डअप में मददगार है। साथ ही इसका खट्टापन आपके शरीर में कुछ एंटीबैक्टीरियल गुण और एंटीऑक्सीडेंट देता है जिससे इम्यून सेल्स मजबूत होते हैं और आप कई बीमारियों से बच पाते हैं।

  • मूत्रवर्धक: कचरी मूत्रवर्धक है यानी कि ड्यूरेटिक जो शरीर में पेशाब के फ्लो को बढ़ावा देती है और फिर यूटीआई इंफेक्शन या फिर ब्लैडर से जुड़ी बीमारयों से बचाव करती है। इसके अलावा जिन पुरुषों और महिलाओं में पानी की कमी से पेशाब में जलन और दूसरी समस्याएं हो जाती हैं, उन सब के लिए इस सब्जी का सेवन फायदेमंद हो सकता है। 

  • बॉडी डिटॉक्स में है मददगार: कचरी की सब्जी, बॉडी डिटॉक्स करने में भी मददगार है। इसे खाना शरीर में जमा गंदगी को बाहर निकालने और लिवर व किडनी की गंदगी को साफ करने में मदद करते हैं। इसके अलावा इस सब्जी को खाने से बैड कोलेस्ट्रोल और ट्राइग्लिसराइड को भी कम करने में मदद मिलती है।

  • डायबिटीज में है लाभकारी: अगर शुगर कंट्रोल रखना है तो कचरी की सब्ज खानी चाहिए। क्योंकि ये लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाला है जिसे खाना शुगर के मरीजों के लिए फायदेमंद हो सकता है। ये शुगर स्पाइक को रोकता है और डायबिटीज को कंट्रोल करने में मदद करता है। तो, इन तमाम कारणों से आपको इस सब्जी का सेवन करना चाहिए। इसे खाना आपको कई रोगों से मुक्त कर सकता है।

Disclaimer: (इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।