वुमेंस प्रीमियर लीग 2026 के फाइनल मैच में दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से हराकर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने खिताब पर कब्जा जमाया है। RCB ने दूसरी बार WPL का खिताब अपने नाम किया है। चैंपियन बनने के बाद से RCB को क्रिकेट जगत के दिग्गजों से लगातार बधाइयां मिल रही हैं। सोशल मीडिया पर फैंस समेत क्रिकेट के कई दिग्गजों ने टीम को बधाई दी है। इस बीच विराट कोहली ने भी RCB महिला टीम की इस उपलब्धि के लिए सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया है और टीम को बधाई दी है। कोहली ने RCB को इस जीत का हकदार बताया है।
RCB के चैंपियन बनने के बाद विराट कोहली ने दिल छू लेने वाला पोस्ट शेयर किया। उन्होंने इंस्टाग्राम पर टीम के सेलिब्रेशन की फोटो शेयर करते हुए लिखा कि हम फिर से चैंपियन बन गए हैं। टीम के खिलाड़ियों ने आरसीबी का झंडा बुलंद रखा है और यह एक ऐसी उपलब्धि है, जिस पर आप सभी गर्व कर सकते हैं। स्मृति मंधाना, पूरी टीम और टीम मैनेजमेंट को इस शानदार जीत के लिए हार्दिक बधाई। आप सभी इस जीत के हकदार हैं। इस पल का आनंद लें और हमारे अद्भुत फैंस के प्यार को महसूस करें।
यह पहली बार है कि IPL और WPL में दोनों के टाइटल एक ही फ्रेंचाइजी ने जीते हैं। आरसीबी की मेंस टीम आईपीएल की डिफेंडिंग चैंपियन है। वहीं वुमेंस टीम 2026 में चैंपियन बनी है। वहीं आरसीबी की यह तीन साल में लगातार तीसरी ट्रॉफी है। RCB की टीम ने 2024 में WPL, 2025 में IPL और अब 2026 में WPL का खिताब जीता है। कोहली आईपीएल की शुरुआत से ही आरसीबी का हिस्सा हैं। उन्होंने आईपीएल ट्रॉफी जीतने के लिए 17 साल तक इंतजार किया था। वह इस टीम के सबसे बड़े खिलाड़ियों में से एक हैं।
विराट कोहली टेस्ट और टी20 इंटरनेशनल से संन्यास ले चुके हैं। वह अब सिर्फ IPL और वनडे फॉर्मेट में खेलते हुए नजर आते हैं। विराट कोहली अब फिर से आईपीएल 2026 में RCB के लिए खेलते हुए नजर आएंगे। विराट इस वक्त शानदार फॉर्म में हैं और वह IPL में भी अपने इसी फॉर्म को बरकरार रखना चाहेंगे। RCB फ्रेंचाइजी इस सीजन आईपीएल टाइटल को डिफेंड करने के इरादे से उतरेगी।
यह भी पढ़ें
WPL और IPL के बीच बना पहली बार ये संयोग, RCB के विजेता बनते ही हुआ ये अद्भुत कारनामा
स्मृति मंधाना ने WPL फाइनल में रचा इतिहास, अर्धशतक लगाकर किया बड़ा कारनामा
संपादक की पसंद