1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. पहला पेग पीते ही बिगड़ी BJP नेता की तबीयत, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत, साथ में पीने वालों की भी हालत खराब

पहला पेग पीते ही बिगड़ी BJP नेता की तबीयत, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत, साथ में पीने वालों की भी हालत खराब

 Edited By: Shakti Singh
 Published : Feb 06, 2026 10:30 am IST,  Updated : Feb 06, 2026 10:50 am IST

बीजेपी नेता ने अपने दो दोस्तों के साथ शराब पी थी। इनमें से दो लोगों की मौत हो चुकी है। तीसरे की हालत खराब है और अस्पताल में इलाज जारी है।

liqour death- India TV Hindi
शराब पीने से दो लोगों की मौत Image Source : REPORTER INPUT

उत्तराखंड के खटीमा में बीजेपी नेता ढिल्लू सिंह राणा की शराब पीने के बाद मौत हो गई। जानकारी के अनुसार ढिल्लू ने शराब के साथ जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था। इसी वजह से उनकी मौत हो गई। ढिल्लू के साथ दो अन्य लोगों ने शराब पी थी। इनमें से एक की मौत हो चुकी है और दूसरे की हालत खराब है। ढिल्लू के साथ जान गंवाने वाले व्यक्ति का नाम एडवोकेट मलकीत सिंह है। समाजसेवी एवं जनजाति समाज में मजबूत पकड़ रखने वाले भाजपा नेता ढिल्लू सिंह राणा और  मलकीत सिंह राणा की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है। इस दर्दनाक घटना में उनके साथ मौजूद अधिवक्ता प्रवेश मौर्य की हालत गंभीर बताई जा रही है। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

जानकारी के अनुसार तीनों एक विवाह समारोह में शामिल होकर ग्राम सेजना के पास से लौट रहे थे। इसी दौरान कंजाबाग स्थित शराब भट्टी से शराब की बोतल खरीदकर जानकी मंडप के पास बैठकर जैसे ही पहला पैक लिया, उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई।

शराब पार्टी वाली जगह पर जहर की बोतल मिली

सूत्रों के हवाले से सामने आया है कि जिस स्थान पर तीनों बैठकर शराब पी रहे थे, वहां पानी की बोतल के स्थान पर किसी जहरीले पदार्थ की बोतल भी मिली है। इससे पूरे मामले में साजिश या गंभीर लापरवाही की आशंका गहराती जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचकर मामले की गहन जांच में जुट गया है। फिलहाल मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद ही हो सकेगी। ढिल्लू सिंह राणा समाजसेवी थे और जनजाति समाज में उनकी अच्छी पकड़ थी।

(खटीमा से सुरेन्द्र कुमार गुप्ता की रिपोर्ट)

यह भी पढ़ें-

जालंधर: AAP नेता लक्की ओबेरॉय की गोली मारकर हत्या, हमलावरों ने गुरुद्वारे के बाहर ही भून दिया

50% प्लेन में बार-बार आ रही खराबी, इंडिगो-एयर इंडिया की हालत सबसे ज्यादा खराब, लोकसभा में डराने वाला खुलासा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत