1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. Ranji Trophy 2025-26: यशस्वी जायसवाल का क्वार्टर फाइनल मैच में नहीं चला बल्ला, सिर्फ इतने रन बनाकर हुए आउट

Ranji Trophy 2025-26: यशस्वी जायसवाल का क्वार्टर फाइनल मैच में नहीं चला बल्ला, सिर्फ इतने रन बनाकर हुए आउट

 Written By: Hitesh Jha
 Published : Feb 06, 2026 11:23 am IST,  Updated : Feb 06, 2026 11:23 am IST

रणजी ट्रॉफी के जारी सीजन के क्वार्टर फाइनल मैच में मुंबई और कर्नाटक की टीमें आमने-सामने हैं। इस मैच में मुंबई की टीम पहले बल्लेबाजी कर रही है।

Yashasvi Jaiswal- India TV Hindi
यशस्वी जायसवाल Image Source : PTI

रणजी ट्रॉफी 2025-26 के जारी सीजन में लीग स्टेज मुकाबले खत्म होने के बाद क्वार्टर फाइनल मुकाबलों की शुरुआत 6 फरवरी से हो गई है। इस क्वार्टर फाइनल में मुंबई की टीम का सामना कर्नाटक से हुआ। इस मैच में मुंबई ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया, लेकिन उनका ये फैसला सही साबित होता हुआ नहीं दिखा है। टीम ने पहले दो विकेट सिर्फ 10 के स्कोर पर गंवा दिए थे। पहली पारी में मुंबई के टॉप ऑर्डर बल्लेबाज फ्लॉप रहे।

यशस्वी जायसवाल 5 रन बनाकर हुए आउट

क्वार्टर फाइनल मैच में मुंबई के लिए यशस्वी जायसवाल और अखिल हेरवाडकर पारी का आगाज करने के लिए उतरे, लेकिन टीम को अच्छी शुरुआत नहीं दे पाए। जायसवाल के रूप में टीम को पहला झटका लगा, वह 12 बॉल पर 5 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद नंबर तीन पर बैटिंग करने के लिए उतरे मुशीर खान भी सिर्फ 1 रन बनाकर चलते बने। जायसवाल काफी समय के बाद मैदान पर खेलने के लिए उतरे थे, लेकिन इस मैच में उनका बल्ला नहीं चला। इस मैच में उन्हें एक और पारी में खेलने का मौका मिल सकता है। अब देखना ये होगा कि वहां उनका प्रदर्शन कैसा रहता है।

शार्दुल ठाकुर की भी हुई है टीम में वापसी

यशस्वी जायसवाल के अलावा मुंबई के कप्तान शार्दुल ठाकुर की वापसी हो रही है। शार्दुल ठाकुर चोट की वजह से मुंबई के लिए पिछले कुछ लीग मैचों में नहीं खेल पाए थे। लेकिन क्वार्टर फाइनल के लिए टीम में उनकी वापसी हुई है। अब इस मैच में उनके प्रदर्शन पर सभी की नजरें रहने वाली हैं। उनकी गैरमौजूदगी में सिद्धेश लाड ने मुंबई की कप्तानी की थी। उनकी कप्तानी में टीम का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा है।

सरफराज नहीं खेल रहे हैं क्वार्टर फाइनल मैच

आपको बता दें कि क्वार्टर फाइनल मैच से पहले मुंबई को बड़ा झटका लगा था। दरअसल मैच से पहले मुंबई के अनुभवी बल्लेबाज सरफराज खान की तबियत बिगड़ गई और उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इस वजह से वह इस मैच में नहीं खेल रहे हैं। हालांकि, सरफराज की तबियत कितनी खराब है, इस पर फिलहाल कोई जानकारी नहीं है। ऐसे में सरफराज कब तक पूरी तरह से फिट हो पाएंगे इसको लेकर कुछ भी साफतौर पर नहीं कहा जा सकता है।

यह भी पढ़ें 

श्रीलंका बोर्ड ने IND vs PAK मैच बॉयकॉट को लेकर दी PCB को धमकी, लेटर लिखकर 2009 आतंकी हमले का किया जिक्र

WPL चैंपियन टीम RCB पर हुई पैसों की बारिश, हार के बावजूद दिल्ली कैपिटल्स को भी मिले इतने करोड़

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल