Pakistan Islamabad Blast Live: पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में शुक्रवार की नमाज के दौरान एक आत्मघाती हमलावर ने विस्फोट कर खुद को उड़ा लिया। इस धमाके में 70 से अधिक लोगों की मौत हो गई है और 250 लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने कहा कि यह भीषण विस्फोट इस्लामाबाद के तरलाई इलाके में स्थित खदीजातुल कुबरा मस्जिद-सह-इमामबाड़ा में हुआ। पुलिस और प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आत्मघाती हमलावर को इमामबाड़ा के द्वार पर रोक लिया गया था, लेकिन उसने खुद को विस्फोट में उड़ा लिया।
फिलहाल, किसी भी समूह ने इस विस्फोट की जिम्मेदारी नहीं ली है। राजधानी के अस्पतालों में आपात स्थिति घोषित कर दी गई है। सेना के जवानों और रेंजर्स ने इलाके को घेर लिया है और विस्फोट स्थल के आसपास सुरक्षा अभियान चलाए जा रहे हैं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार जांच की जा रही है लेकिन विस्फोट आत्मघाती हमला प्रतीत होता है।
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने हमले की निंदा की है। आइए जानते हैं इस ब्लास्ट से जुड़ा हर अपडेट हमारे इस Live Blog में...
इस्लामाबाद पुलिस ने कहा कि बड़ी मस्जिद में हुआ धमाका एक हमला था और इसकी जांच चल रही है। बचाव दल और चश्मदीदों ने बताया कि कुछ घायलों की हालत गंभीर है। टेलीविजन फुटेज और सोशल मीडिया की तस्वीरों में पुलिस और स्थानीय लोग घायलों को पास के अस्पतालों में ले जाते दिखे।
पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में शिया मस्जिद में धमाके का वीडियो सामने आया है। इस हमले के जरिए शिया समुदाय को निशाना बनाया गया है। रेस्क्यू टीम मौके पर मौजूद है। मस्जिद के आसपास के इलाके को घेर लिया गया है।
पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने हमले की निंदा करते हुए मारे गए लोगों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने निर्देश दिया कि घायलों को हर संभव मेडिकल सहायता दी जाए। जरदारी ने कहा, "निर्दोष नागरिकों को निशाना बनाना मानवता के खिलाफ अपराध है। मुश्किल समय में पूरा देश प्रभावित परिवारों के साथ खड़ा है।"
पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने भी हमले की निंदा की है। नकवी ने अधिकारियों से घायलों को बेहतरीन मेडिकल सुविधा देने को कहा है। शुक्रवार को यह हमला तब हुआ जब उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति शौकत मिर्जियोयेव, जो 2 दिन की आधिकारिक यात्रा पर हैं, शरीफ के साथ एक कार्यक्रम में शामिल हो रहे थे। इस्लामाबाद में यह कार्यक्रम धमाके वाली जगह से दूर था।
इस्लामाबाद में आखिरी सबसे घातक हमला 2008 में हुआ था, जब राजधानी के मैरियट होटल को निशाना बनाकर एक आत्मघाती हमला हुआ था, जिसमें 63 लोग मारे गए थे और 250 से ज्यादा लोग घायल हुए थे। नवंबर में, एक आत्मघाती हमलावर ने इस्लामाबाद में एक कोर्ट के बाहर हमला किया था, जिसमें 12 लोग मारे गए थे।
इस्लामाबाद में शिया मस्जिद में धमाके की जिम्मेदारी अभी तक किसी ने नहीं ली है लेकिन शक पाकिस्तानी तालिबान या इस्लामिक स्टेट जैसे आतंकवादियों पर जा सकता है, जिन पर देश में अल्पसंख्यक शिया नमाजियों पर पहले भी हमले करने का आरोप लगा है।
पाकिस्तान की राजधानी में शुक्रवार की नमाज के दौरान एक शिया मस्जिद में एक सुसाइड बॉम्बर ने खुद को उड़ा लिया, जिसमें कम से कम 31 लोग मारे गए और लगभग 169 अन्य घायल हो गए। पुलिस और चश्मदीदों ने कहा कि सुसाइड बॉम्बर को इमामबारगाह के गेट पर रोका गया, लेकिन उसने खुद को उड़ा लिया।
पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में हुए आत्मधाती हमले में कम से कम 30 लोगों की मौत हो गई है और 90 से अधिक लोग घायल हुए हैं। धमाके के बाद मौके पर सेना पहुंच चुकी है। पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ ने इस धमाके की निंदा की है।
बम धमाके के जरिए शिया समुदाय को निशाना बनाया गया है। धमाके के बाद शिया मस्जिद के अंदर का मंजर डरा देने वाला है। लोग घायल और खून से लथपथ हालत में जमीन पर पड़े हुए नजर आए। रेस्क्यू टीम मौके पर मौजूद है।
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने इस्लामाबाद में मस्जिद के बाहर हुए धमाके की निंदा की है। एक बयान में कहा गया कि प्रधानमंत्री ने गहरा दुख जताया है और उस धमाके की कड़ी निंदा की है जिसमें कम से कम 80 लोग घायल हुए।
पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में जुमे की नमाज के बाद भीषण धमाका हुआ है। धमाका उस वक्त हुआ जब आत्मघाती हमलावर ने मस्जिद के गेट पर खुद को उड़ा लिया। धमाके के बाद इस्लामाबाद में इमरजेंसी लगा दी गई है।
धमाका 11 नवंबर, 2025 को इस्लामाबाद में एक डिस्ट्रिक्ट और सेशंस कोर्ट बिल्डिंग के बाहर हुए आत्मघाती हमले के 3 महीने से भी कम समय बाद हुआ है। इस धमाके में 12 लोग मारे गए थे और 30 से ज्यादा घायल हुए थे।
पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में मस्जिद को निशाना बनाकर किए गए आत्मघाती हमले ने पूरे देश को हिला दिया है। ब्लास्ट इतना तेज था कि इसकी आवाज 5 किलोमीटर दूर तक सुनाई दी।
पाकिस्तान की राजधानी में हुए बम धमाके में मारे जाने वालों की संख्या बढ़कर 25 हो गई है। बता दें कि जुमे की नमाज के दिन एक शिया मस्जिद में हुए इस बम धमाके ने पूरे इस्लामाबाद को दहला दिया है।
पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में हुए आत्मघाती ब्लास्ट में मारे जाने वालों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। अभी तक मिली रिपोर्ट्स के मुताबिक, मस्जिद के गेट पर किए गए आत्मघाती धमाके में अब तक कम से कम 22 लोगों की मौत हो गई है और कई अन्य घायल हुए हैं।
बताया जा रहा है कि हमलावर ने मस्जिद की गेट पर खुद को उड़ा लिया। यह एक शिया मस्जिद है और इस हमले में कम से कम 10 लोगों के मारे जाने और 30 लोगों के घायल होने की खबर सामने आ रही है।
पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज के प्रवक्ता के हवाले से एक्सप्रेस ट्रिब्यून अखबार ने बताया कि अस्पताल में आपातकाल घोषित कर दिया गया है। अखबार ने आगे बताया कि घायलों को इलाज के लिए पीआईएमएस और पॉलीक्लिनिक में भर्ती कराया जा रहा है।
डॉन अखबार के मुताबिक, यह विस्फोट राजधानी के शहजाद टाउन इलाके में स्थित तरलाई इमामबाड़ा में हुआ। पुलिस और बचाव दल घटनास्थल पर पहुंच गए हैं और बचाव अभियान शुरू कर दिया है।
इस्लामाबाद में हुए धमाके से पाकिस्तान दहल गया है। सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे इलाके को घेर लिया है। इस्लामाबाद के एक इमामबाड़े में स्थित मस्जिद में आत्मघाती विस्फोट हुआ है जिसमें कई लोगों के हताहत होने की आशंका है।
पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में हुए इस ब्लास्ट में बड़ी संख्या में लोगों के मारे जाने की आशंका जताई जा रही है।
संपादक की पसंद