इस्लामाबाद ब्लास्ट पर सबसे पहले पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने भारत पर आरोप लगाया था...उसके तुरंत बाद पाकिस्तान के गृहमंत्री ने मस्जिद ब्लास्ट को अफगानिस्तान से जोड़ा...इसके बाद पाकिस्तान के information मिनिस्टर ने कहा ब्लास्ट के पीछे इमरान खान की पार्टी है..
पाकिस्तान के इस्लामाबाद में हुए धमाके पर भारत ने प्रतिक्रिया दी है। भारत ने कहा है कि पाकिस्तान अपने सामाजिक ताने-बाने में व्याप्त समस्याओं का गंभीरता से समाधान करने के बजाय, अपने घरेलू संकटों के लिए दूसरों को दोषी ठहराकर खुद को भ्रमित करने का विकल्प चुन रहा है।
Pakistan Islamabad Blast: पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में आत्मधाती हमला हुआ है। यहां सुसाइड बॉम्बर ने खुद को मस्जिद के बाहर उड़ा लिया। बम धमाके में 70 से अधिक लोगों की मौत हो गई है। धमाके की चपेट में आने से 250 लोग घायल भी हुए हैं।
अब पाकिस्तान के लाहौर में बड़े धमाके की खबर सामने आ रही है। पाकिस्तान की स्थानीय जियो न्यूज की ओर से लाहौर एयरपोर्ट के पास धमाके की खबर सामने आई है।
पाकिस्तान में सुरक्षा बलों को निशाना बनाकर एक बस पर किए गए हमले में 90 सैनिकों की मौत की खबर है। अब बलोच लिबरेशन आर्मी, बीएलए ने इस हमले का खौफनाक वीडियो जारी किया है। देखें वीडियो...
पाकिस्तान में एक और बड़ा धमाका हुआ है। पाकिस्तानी सुरक्षा बलों को निशाना बनाकर एक बस पर किए गए हमले में 90 सैनिकों की मौत होने का दावा किया जा रहा है। पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज के एक नेता ने इस ब्लास्ट में 90 सैनिकों की मौत का दावा करते हुए हमले की निंदा की है।
पाकिस्तान एक बार फिर से बम धमाकों से दहल उठा है। बलूचिस्तान इलाके में मोटरसाइकिल में IED लगाकर विस्फोट किया गया जिसमें 5 लोगों की मौत हो गई है।
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में बन्नू छावनी के पास रमजान के महीने में हुए बड़े बम धमाके में 7 बच्चों समेत 12 लोगों की मौत की खबर है। इस बड़े धमाके से पूरे पाकिस्तान में हड़कंप मच गया है।
पाकिस्तान में एक बार फिर चीनी नागरिकों को निशाना बनाया गया है। कराची एयरपोर्ट के बाहर हुए बम धमाके 2 चीनी नागरिकों समेत 3 लोगों की मौत हो गई है। धमाके के बाद चीन ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है।
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में पूर्व गवर्नर के भाई और सांसद रह चुके हिदायतुल्लाह खान की रिमोट-कंट्रोल के लिए कार में किए गए ब्लास्ट में मौत हो गई है।
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में एक बार फिर बड़ा आतंकी हमला हुआ है। इसमें 6 सुरक्षा बलों के जवान समेत 12 आतंकी मारे गए हैं। मारे गए सुरक्षाकर्मियों में एक डीएसपी भी शामिल है। पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान में इस तरह की आतंकी घटनाएं आम हो चुकी हैं।
पाकिस्तान के बाजौर में बड़ा धमाका हुआ है। इस ब्लास्ट में 5 पुलिसर्मियों की मौत की खबर है। वहीं 22 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल बताए जा रहे हैं।
रिपोर्ट की मानें तो इस विस्फोट की आवाज कथित तौर पर 30-50 किलोमीटर दूर बलूचिस्तान और खैबर पख्तूनख्वा प्रांतों में भी सुनी गई है।
पाकिस्तान में बड़ा बम धमाका हुआ है। एक कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान जोरदार धमाके से 44 लोगों की मौत हो गई है। मौतों का यह आंकड़ा लगातार बढ़ता ही जा रहा है। वहीं घायलों की संख्या भी सैकड़ों में है।
देश दुनिया की 100 बड़ी खबरें देखिए फटाफट अंदाज में
पाकिस्तान के अशांत कबाइली इलाके खैबर पख्तूनख्वा में शनिवार को पाकिस्तानी सुरक्षाबलों के काफिले को निशाना बनाकर एक आत्मघाती हमलावर ने विस्फोटकों से लदी मोटरसाइकिल को विस्फोट कर उड़ा लिया।
पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में आत्मघाती हमले में जमात-ए-इस्लामी प्रमुख बाल-बाल बच गए। यह जानकारी कराची पुलिस ने दी।
पाकिस्तान अब तक जिस तालिबान को पालता आया था, अब वही उसके लिए काल बन गया है। लगातार पाकिस्तान में तालिबान आतंकी हमलों को अंजाम दे रहा है और लोगों की जान ले रहा है। पाकिस्तान की सरकार तालिबान के आगे बेबस हो चुकी है। एक बार फिर तालिबान के आतंकियों ने दो पाकिस्तानी सैनिकों को बम विस्फोट करके उड़ा दिया है।
क्वेटा में पीएसएल का एक मुकाबला खेला जा रहा था, जहां स्टेडियम से कुछ ही दूरी पर एक बम धमाका हुआ। इस हादसे पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम और पूर्व क्रिकेटर शाहिद अफरीदी समेत कई क्रिकेटर बाल-बाल बचे।
Pakistan News: पाकिस्तान जिसे आंतकवाद का जनक माना जाता है, वह आज खुद इस भयानक भस्मासुर से पीड़ित हो गया है। वहां आए दिन आतंकी हमले हो रहे हैं। अभी कल की ही घटना है, जब दक्षिण पश्चिम बलूचिस्तान प्रांत में पाकिस्तानी राष्ट्रीय ध्वज बेच रही एक दुकान पर गुरुवार रात को संदिग्ध अलगाववादियों ने ग्रेनेड फेंक दिया।
संपादक की पसंद
लेटेस्ट न्यूज़