1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. हेल्थ
  4. प्रोटीन का पावरहाउस हैं ये वेज फूड्स, मिलेगा अंडे से भी ज्यादा पोषण

प्रोटीन का पावरहाउस हैं ये वेज फूड्स, मिलेगा अंडे से भी ज्यादा पोषण

Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
Published : Jun 15, 2026 02:02 pm IST,  Updated : Jun 15, 2026 02:02 pm IST
प्रोटीन एक ऐसा पोषक तत्व है जो शरीर के लिए बहुत ज़रूरी है। मसल्स की ग्रोथ, हेल्दी स्किन-हेयर, टिशू और बोन रिपेयर और स्ट्रांग इम्यूनिटी के लिए शरीर में प्रोटीन की ज़रूरत होती है। प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए ज़्यादातर लोग अंडे का सेवन करते हैं। लेकिन भारत में वेजिटेरियन लोगों की संख्या बहुत है जो अंडा नहीं खाते हैं। ऐसे में डॉक्टर सलीम ज़ैदी ने अपने यू ट्यूब पेज पर बताया है कि प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए शाकाहारी लोगों को किन चीजों का सेवन करना चाहिए। अच्छी बात ये है कि इन फूड्स में अंडे से कहीं ज़्यादा प्रोटीन होता है।
1/5 Image Source : UNSPLASH/MAGNIFIC

दाल: दालें प्रोटीन का बहुत बड़ा सोर्स होती हैं। अगर अंडे से तुलना करें तो एक अंडे में 6 ग्राम प्रोटीन होता हैं वहीं सौ ग्राम मसूर दाल में लगभग 9 ग्राम प्रोटीन मिलता है। अगर आप एक प्योर वेजिटेरियन हैं तो अपनी डाइट में दाल को ज़रूर शामिल करें। इससे प्रोटीन के अलावा आप को और भी कई फायदे मिलेंगे।
2/5 Image Source : unsplash

सोयाबीन और राजमा: सोयाबीन प्रोटीन का बादशाह है। जहां एक अंडे में सिर्फ 6 ग्राम प्रोटीन मिलता है वहीं सौ ग्राम सोयबीन में 52 ग्राम प्रोटीन मिलता है। इतना ही नहीं यह कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने में भी बेहद फायदेमंद है। सौ ग्राम पकी हुई राजमा में 9 ग्राम प्रोटीन होता है। खास, बात यह है कि यह खाने में भी बेहद टेस्टी लगती है।
3/5 Image Source : UNSPLASH

छोले: छोले सिर्फ खाने में ही टेस्टी नहीं होते है बल्कि यह प्रोटीन का भी पावरहाउ है। सौ ग्राम छोले में लगभग 9 ग्राम प्रोटीन होता है और एक अंडे में 6 ग्राम। छोले खाने से सिर्फ प्रोटीन ही नहीं मिलता बल्कि इसमें फाइबर और कॉम्प्लेक्स कार्बोहाइड्रेट भी होता है जो डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद है।
4/5 Image Source : UNSPLASH

किनोवा: किनोवा हाल के कुछ सालों में बहुत पॉपुलर हुआ है। यह एक ऐसा सुपरफूड है जिसमें प्रोटीन की मात्रा काफी पाई जाती है। सौ ग्राम किनोवा में लगभग 4 ग्राम के प्रोटीन पाया जाता है। हालांकि, इसमें अंडे से कम प्रोटीन होता है लेकिन इसमें बहुत ज़्यादा फाइबर, मिनिरल्स और प्रोटीन होते हैं जो शाकाहारी लोगों के लिए फायदेमंद है।
5/5 Image Source : UNSPLASH

Advertisement