1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. पाकिस्तान में ब्लास्ट, आत्मघाती हमलावार के विस्फोट की जद में आए सुरक्षाकर्मियों की मौत, कई लोग घायल

पाकिस्तान में ब्लास्ट, आत्मघाती हमलावार के विस्फोट की जद में आए सुरक्षाकर्मियों की मौत, कई लोग घायल

 Written By: Deepak Vyas @deepakvyas9826
 Published : May 27, 2023 07:48 pm IST,  Updated : May 27, 2023 07:48 pm IST

पाकिस्तान के अशांत कबाइली इलाके खैबर पख्तूनख्वा में शनिवार को पाकिस्तानी सुरक्षाबलों के काफिले को निशाना बनाकर एक आत्मघाती हमलावर ने विस्फोटकों से लदी मोटरसाइकिल को विस्फोट कर उड़ा लिया।

पाकिस्तान में ब्लास्ट, आत्मघाती हमलावार के विस्फोट की जद में आए सुरक्षाकर्मियों की मौत, कई लोग घायल- India TV Hindi
पाकिस्तान में ब्लास्ट, आत्मघाती हमलावार के विस्फोट की जद में आए सुरक्षाकर्मियों की मौत, कई लोग घायल Image Source : FILE

Pakistan News: पाकिस्तान में बम ब्लास्ट की खबर है। आत्मघाती विस्फोट के कारण दो सुरक्षाकर्मियों की मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार अफगानिस्तान की सीमा से लगे उत्तर-पश्चिमी पाकिस्तान के अशांत कबाइली इलाके खैबर पख्तूनख्वा में शनिवार को पाकिस्तानी सुरक्षाबलों के काफिले को निशाना बनाकर एक आत्मघाती हमलावर ने विस्फोटकों से लदी मोटरसाइकिल को विस्फोट कर उड़ा लिया। इस कारण दो सुरक्षाकर्मियों की मौत हो गई और 19 अन्य घायल हुए।

एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बम निरोधक दस्ते के प्रभारी इनायतुल्लाह ने कहा कि सुरक्षाबलों का काफिला दक्षिणी वजीरिस्तान की ओर जा रहा था, तभी डेरा इस्माइल खान के चाकन इलाके में आत्मघाती ने उन पर हमला किया। इस हमले में दो सुरक्षाकर्मियों की मौत हो गई और 19 अन्य घायल हो गए। 

अधिकारियों ने कहा कि घायलों में से 3 की हालत गंभीर बताई जा रही है। उन्होंने कहा कि घायलों को पेशावर के संयुक्त सैन्य अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया। पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गई है और कानून-प्रवर्तन एजेंसियों ने हमले की जांच शुरू कर दी है। अब तक किसी भी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। 

पाकिस्तान में हाल के समय में कई आत्मघाती विस्फोट हुए हैं। इस कारण पाकिस्तान में अशांति फैल गई है। पाकिस्तान दरअसल, अपने ही जाल में फंस गया है। जिन आतंकियों को पाकिस्तान ने पाला, अब वे ही पाकिस्तान की नाक में दम कर रहे हैं। पाकिस्तानी तालिबानियों ने इससे पहले भी आत्मघाती हमले किए हैं। जिससे काफी दहशत फैली। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश