वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में सबसे ज्यादा डक पर आउट होने वाले खिलाड़ी, टॉप पर भारतीय स्टार
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में सबसे ज्यादा डक पर आउट होने वाले खिलाड़ी, टॉप पर भारतीय स्टार
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के इतिहास में सबसे ज्यादा बार डक पर आउट होने का रिकॉर्ड एक ऐसे खिलाड़ी के नाम है, जिसने गेंदबाजी में कई बड़े रिकॉर्ड ध्वस्त किए हैं। आइए जानते हैं वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में सबसे ज्यादा डक पर आउट होने वाले खिलाड़ियों के बारे में....
Published : Jun 15, 2026 11:31 am IST, Updated : Jun 15, 2026 11:31 am IST
1/5Image Source : AP
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के इतिहास में सबसे ज्यादा बार डक पर आउट होने का रिकॉर्ड एक ऐसे खिलाड़ी के नाम है, जिसने गेंदबाजी में कई बड़े रिकॉर्ड ध्वस्त किए हैं। आइए जानते हैं वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में सबसे ज्यादा डक पर आउट होने वाले खिलाड़ियों के बारे में....
2/5Image Source : AP
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के इतिहास में सबसे ज्यादा डक पर आउट होने वाले बल्लेबाजों में चौथे पायदान पर संयुक्त रुप से 4 खिलाड़ी हैं। ये सभी खिलाड़ी 12-12 बार डक पर आउट हो चुके हैं। इनमें बांग्लादेश के मोमिनुल हक, साउथ अफ्रीका के कगिसो रबाडा, पाकिस्तान के शाहीन शाह अफरीदी और बांग्लादेश के खलील अहमद शामिल हैं।
3/5Image Source : AP
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के इतिहास में तीसरे सबसे ज्यादा डक पर आउट होने वाले खिलाड़ी हैं केशव महाराज। साउथ अफ्रीका के केशव महाराज वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के 36 टेस्ट मैचों की 55 पारियों में 13 बार बिना खाता खोले पवेलियन लौट चुके हैं।
4/5Image Source : AP
भारत के मोहम्मद सिराज वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के इतिहास में दूसरे सबसे ज्यादा डक पर आउट होने वाले खिलाड़ी हैं। मोहम्मद सिराज ने WTC में 45 टेस्ट मैचों की 61 पारियों में शिरकत की है। इस दौरान वह 16 बार डक पर आउट हुए हैं।
5/5Image Source : AP
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के इतिहास में सबसे ज्यादा डक पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड भारत के जसप्रीत बुमराह के नाम दर्ज है। गेंदबाजी में रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा चुके बुमराह बतौर गेंदबाज सबसे ज्यादा डक पर आउट होने वाले बल्लेबाजों की शर्मनाक लिस्ट में टॉप पर हैं। बुमराह WTC के 42 टेस्ट मैचों की 63 पारियों में 23 बार डक पर आउट हुए हैं।