1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. चीन ने बनाया खास ऑप्टिकल फाइबर, बाल से भी पतले तार से मिलेगी 5 गुना तेज इंटरनेट स्पीड

चीन ने बनाया खास ऑप्टिकल फाइबर, बाल से भी पतले तार से मिलेगी 5 गुना तेज इंटरनेट स्पीड

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Jun 15, 2026 12:17 pm IST,  Updated : Jun 15, 2026 12:17 pm IST

चीन ने दुनिया का पहला 3-लेन ऑप्टिकल फाइबर टेक्नोलॉजी लॉन्च की है। इसमें सुपरफास्ट स्पीड के इंटरनेट ट्रैवल कर सकता है। यह मौजूदा ऑप्टिकल फाइबर के मुकाबले 5 गुना तेजी से डेटा ट्रांसफर कर पाएगा।

3 lane optical fiber- India TV Hindi
3 लेन ऑप्टिकल फाइबर Image Source : UNSPLASH

इंटरनेट की दुनिया में लगातार नए इनोवेशन हो रहे हैं। लोगों के डेटा कंज्यूम करने की क्षमता बढ़ने के साथ-साथ नई टेक्नोलॉजी के जरिए इंटरनेट की स्पीड भी बढ़ती जा रही है। ऑप्टिकल फाइबर आने के बाद से लोगों को घरों और ऑफिस में हाई स्पीड इंटरनेट मिलने लगी है। चीन ने दुनिया की पहली 3-लेन ऑप्टिकल फाइबर टेक्नोलॉजी पेश की है, जो इंटरनेट डेटा को मौजूदा ऑप्टिकल फाइबर के मुकाबले 5 गुना तेजी से ट्रांसफर कर सकती है।

दुनिया की पहली 3-लेन फाइबर टेक्नोलॉजी

चीन के रिसर्चर्स ने दुनिया की पहली 3-लेन फाइबर टेक्नोलॉजी पेश की है, जो बिना नए केबल बिछाए पुराने इंफ्रास्ट्रक्चर में ही फास्ट इंटरनेट डेटा ट्रांसफर कर सकती है। इसमें मौजूदा टेक्नोलॉजी के मुकाबले 5 गुना तेजी से डेटा ट्रांसफर किया जा सकेगा। इस 3-लेन ऑप्टिकल फाइबर टेक्नोलॉजी को कमर्शियली लॉन्च किया गया है।

कैसे करता है काम?

मौजूदा ऑप्टिकल फाइबर नेटवर्क दो रास्ते मुख्यतः C बैंड और L बैंड के जरिए डेटा ट्रांसफर करता है। चीन के रिसर्चर ने एक तीसरा नया रास्ता तैयार किया है जो S बैंड के नाम से जाना जाएगा। यही कारण है कि अब ऑप्टिकल फाइब नेटवर्क में 3-लेन डेटा ट्रांसफर किया जा सकेगा। इस बाल से भी पतले ऑप्टिकल फाइबर में सुपरफास्ट स्पीड के इंटरनेट डेटा ट्रैवल कर सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक, चीन के रिसर्चर्स की यह टेक्नोलॉजी मौजूदा ऑप्टिकल फाइबर नेटवर्क पर ही पहले के मुकाबले 5 गुना ज्यादा स्पीड से इंटरनेट डेटा ट्रांसफर कर सकेगी।

AI मॉडल तेजी से होगा ट्रेन

AI और सुपरकम्प्यूटर के जमाने में यह नई ऑप्टिकल फाइबर टेक्नोलॉजी पहले के मुकाबले तेजी से डेटा ट्रांसमिट करेगी। डेटा को एक जगह से दूसरी जगह ट्रांसफर होने में किसी तरह की दिक्कत नहीं आएगी। AI मॉडल को ट्रेन करने के लिए GPU को इस 3 लेन ऑप्टिकल फाइबर की मदद से कनेक्ट किया जाएगा, जिसमें तेजी से डेटा ट्रांसफर हो सकेगा। एआई मॉडल अब पहले के मुकाबले तेजी से ट्रेन हो पाएंगे।

3 लेन ऑप्टिकल फाइबर टेक्नोलॉजी पर अमेरिका, जापान और यूरोप में भी टेस्टिंग की जा रही है। हालांकि, चीन ने इसे पिछले दिनों ही सफलतापूर्वक टेस्ट किया है। इसमें 35 किलोमीटर लंबे मौजूदा टेलीकॉम नेटवर्क पर इस 3 लेन ऑप्टिकल फाइबर टेक्नोलॉजी को बिना कुछ बदलाव के टेस्ट किया गया है, जो सफल रहा है।

यह भी पढ़ें - कहीं फेंक तो नहीं दिया अपना पुराना स्मार्टफोन? गूगल की बड़ी तैयारी, बनाएगा खास डेटा सेंटर

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक