1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. वैभव सूर्यवंशी को अब समझ आई एक एक रन की कीमत, कहीं BCCI ने जल्दबाजी तो नहीं कर दी

वैभव सूर्यवंशी को अब समझ आई एक एक रन की कीमत, कहीं BCCI ने जल्दबाजी तो नहीं कर दी

 Published : Jun 15, 2026 01:33 pm IST,  Updated : Jun 15, 2026 01:44 pm IST

वैभव सूर्यवंशी ट्राई सीरीज में अब तक एक भी बड़ी पारी नहीं खेल पाए हैं। बीसीसीआई ने उन्हें आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज के लिए टीम इंडिया में शामिल किया है।

Vaibhav Sooryavanshi- India TV Hindi
वैभव सूर्यवंशी Image Source : PTI

वैभव सूर्यवंशी का बल्ला खामोश है। उनके बल्ले से रन तो आ रहे हैं, लेकिन उस तरह से नहीं, जिसकी उम्मीद की जा रही है। अभी कुछ ही दिन पहले तक आईपीएल में रनों का अंबार लगाने वाले वैभव इस वक्त एक एक रन के लिए जूझ रहे हैं। ऐसे में सवाल उठना शुरू हो गया है कि क्या वैभव को टीम इंडिया में लाने में बीसीसीआई ने जल्दबाजी तो नहीं कर दी। वे वनडे की परीक्षा में अब तक तो फेल रहे हैं, लेकिन जब टी20 इंटरनेशनल मैच खेलने के लिए उतरेंगे, तब पता चलेगा कि वे कैसा खेल रहे हैं। 

ट्राई सीरीज के तीनों मैच में सस्ते में आउट हो गए वैभव

भारत की ए टीम इस वक्त श्रीलंका में आयोजित ट्राई सीरीज में खेल रही है। इसमें भारत और श्रीलंका के अलावा तीसरी टीम अफगानिस्तान की है। अब तक भारतीय टीम इसमें तीन मैच खेल चुकी है और एक भी बार वैभव का बल्ला नहीं चला। वे टी20 स्टाइल में रन तो बना रहे हैं, लेकिन वनडे में जिस तरह धैर्य और संयम चाहिए होता है, वो नदारद है। ये छोटी छोटी आक्रामक पारियां टी20 में तो काम कर जाती हैं, लेकिन वनडे में इस पारियों का कोई बहुत ज्यादा महत्व नहीं होता। 

तीन वनडे मैचों में बना सके हैं केवल 79 रन

ट्राई सीरीज के पहले मैच में जब भारतीय टीम श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरी तो वैभव ने 12 बॉल पर 14 रन बनाए। इसमें तीन चौके शामिल थे। सीरीज के दूसरे मैच में भारत का सामना अ​फगानिस्तान से हुआ। इसमें वैभव ने 22 बॉल पर 44 रन बनाए। इसमें उन्होंने 9 चौके लगाए और छक्का एक भी नहीं आया। तीसरे मैच में भारत की टक्कर फिर श्रीलंका से हुई। इसमें वे 14 बॉल पर 21 रन बनाकर आउट हो गए। इस बार उनके बल्ले से 3 चौके और एक छक्का आया। यानी तीनों मैच में कुल मिलाकर 79 रन ही बना पाए हैं। 

आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज के लिए चुने गए हैं

वैभव सूर्यवंशी की ये पहली बड़ी परीक्षा है। जब वे टीम इंडिया के लिए खेल रहे हैं। बीसीसीआई ने आईपीएल में उनके प्रदर्शन को देखते हुए टी20 की इंटरनेशनल टीम में भी जगह दे दी है। इसी साल के आखिर में जब टीम इंडिया आयरलैंड के खिलाफ दो टी20 मैच खेलेगी तो उसमें वैभव सूर्यवंशी भी हैं। इसके बाद जुलाई में इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज में भी उन्हें जगह दी गई है। माना जा रहा है कि इसी में उन्हें इंटरनेशनल डेब्यू का मौका मिल जाएगा। लेकिन सवाल ये उठ रहा है कि कहीं बीसीसीआई ने गलती तो नहीं कर दी। 

इंटरनेशनल क्रिकेट में रन बनाना नहीं होगा आसान

दरअसल ये दोनों सीरीज भारत में नहीं होंगी। आयरलैंड और इंग्लैंड में होंगी। जहां रन बनाना आसान काम नहीं होता। बड़े बड़े बल्लेबाज वहां जाकर चूक जाते हैं। वैभव का तो अभी आगाज ही हुआ है। देखना होगा कि ट्राई सीरीज के आखिरी लीग मैच में जब वे अफगानिस्तान के खिलाफ उतरेंगे, तब कैसा प्रदर्शन करते हैं। ये बात तो पक्की है कि चाहे वे रन बनाएं या ना बनाए, लेकिन सभी की नजर  उन पर जरूर रहती है। 

यह भी पढ़ें 

जेसन होल्डर ने 420 के स्ट्राइक रेट से ठोक दिए रन, बिना चौका लगाए जड़े 3 छक्के

वैभव सूर्यवंशी फिर फ्लॉप, महज 4 बाउंड्री और 150 के स्ट्राइक रेट से जड़े सिर्फ इतने रन

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल