1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. VIDEO: हाथ जोड़कर प्रार्थना की, फिर 17वीं मंजिल से लगाई छलांग; सोलापुर के मशहूर बेकरी मालिक ने क्यों खत्म की अपनी जिंदगी?

VIDEO: हाथ जोड़कर प्रार्थना की, फिर 17वीं मंजिल से लगाई छलांग; सोलापुर के मशहूर बेकरी मालिक ने क्यों खत्म की अपनी जिंदगी?

 Reported By: Saket Rai, Edited By: Khushbu Rawal
 Published : Feb 06, 2026 03:56 pm IST,  Updated : Feb 06, 2026 04:02 pm IST

सोलापुर की मशहूर मुल्तानी बेकरी के मालिक ने 17वीं मंजिल से छलांग छलांग लगाकर अपनी जान दे दी। आत्महत्या से ठीक पहले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

solapur bakery owner suicide- India TV Hindi
मुल्तानी बेकरी के मालिक सुनील सदारंगानी की फाइल फोटो। Image Source : REPORTER INPUT

महाराष्ट्र के सोलापुर में एक समय मशहूर रही मुल्तानी बेकरी के मालिक द्वारा आत्महत्या किए जाने की चौंकाने वाली घटना सामने आई है। आत्महत्या से पहले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आत्महत्या करने वाले व्यक्ति की पहचान 60 वर्षीय सुनील सदारंगानी के रूप में हुई है। उन्होंने शहर के विजयपुर रोड स्थित पनाश अपार्टमेंट की 17वीं मंजिल से कूदकर अपनी जान दे दी। बताया जा रहा है कि कूदने से पहले वे हाथ जोड़कर प्रार्थना कर रहे थे।

चाबी लेने का बहाना और मौत की छलांग

मिली जानकारी के अनुसार, कल दोपहर सुनील सदारंगानी पनाश अपार्टमेंट पहुंचे और सीढ़ियों के सहारे सीधे 17वीं मंज़िल पर गए। अपार्टमेंट की दीवार की रेलिंग पर एक व्यक्ति को हाथ जोड़कर खड़ा देख स्थानीय लोगों ने सुरक्षा गार्ड को सूचना दी। सुरक्षा गार्ड ने सुनील सदारंगानी को नीचे ले आया, लेकिन चाबी ऊपर रह जाने का बहाना बनाकर वे दोबारा ऊपर गए। 

पहले हाथ जोड़े, फिर छलांग लगाई

कुछ ही क्षण बाद एक अन्य व्यक्ति भी उनके पीछे ऊपर गया, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। उन्होंने इमारत से छलांग लगा दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, सुनील ने ऊपरी मंजिल पर पहले खड़े होकर हाथ जोड़े, फिर छलांग लगाई। नीचे गिरते ही वे खून से लथपथ हो गए। 

सुसाइड से पहले का वीडियो आया सामने-

सुसाइड की वजह क्या?

जानकारी के अनुसार, सुनील सदारंगानी पिछले कुछ दिनों से मानसिक तनाव में थे लेकिन आत्महत्या के पीछे की सटीक वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। उन्होंने आत्महत्या क्यों की, इसका पता लगाने के लिए पुलिस जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें-

Video: पत्नी को कोई भगा ले गया, दुखी पति ने फेसबुक पर लाइव आकर की आत्महत्या, 4 पेज का सुसाइड नोट छोड़ा

पत्नी के रहते साली से दूसरी शादी, 5 बच्चे, सभी साथ! 3 सगी बहनों के सुसाइड केस में रिश्तों का सच अब खुला

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।