1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. Video: पत्नी को कोई भगा ले गया, दुखी पति ने फेसबुक पर लाइव आकर की आत्महत्या, 4 पेज का सुसाइड नोट छोड़ा

Video: पत्नी को कोई भगा ले गया, दुखी पति ने फेसबुक पर लाइव आकर की आत्महत्या, 4 पेज का सुसाइड नोट छोड़ा

 Reported By: Saket Rai Edited By: Shakti Singh
 Published : Feb 06, 2026 12:57 pm IST,  Updated : Feb 06, 2026 01:04 pm IST

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक पुलिसकर्मी युवक को बचाने के लिए पीछे से इमारत पर चढ़ता है, लेकिन उसे देखते ही युवक छलांग लगा देता है। इससे उसकी मौत हो जाती है।

Suicide Video- India TV Hindi
मृतक केसरी प्रसाद साहू Image Source : REPORTER INPUT

महाराष्ट्र के पुणे में एक व्यक्ति ने फेसबुक पर लाइव आकर आत्महत्या कर ली। मृतक मूल रूप से मध्य प्रदेश के जबलपुर का रहने वाला था। वह पुणे में रहकर अपना जीवनयापन करता था। मृतक की पत्नी लापता हो गई थी और उसकी तलाश में पुलिस मदद नहीं कर रही थी। इसी वजह से उसने फेसबुक पर लाइव आकर आत्महत्या कर ली। घटना भोसरी इलाके में हुई। यहां युवक ने फेसबुक लाइव आकर आत्महत्या कर ली। स्थानीय लोगों ने बचाने की कोशिश की, लेकिन उसके पहले ही उसने बिल्डिंग से छलांग लगा दी।

दर्दनाक घटना गुरुवार शाम को धावड़े वस्ती क्षेत्र में हुई। मृतक की पहचान केशरी प्रसाद साहू के रूप में हुई है, जो भोसरी का रहने वाला था और मूल रूप से जबलपुर, मध्य प्रदेश का रहने वाला था। पुलिस के अनुसार, साहू गुरुवार दोपहर इमारत पर चढ़ गया था और कूदने की तैयारी करता दिखाई दिया, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

पुलिस नहीं बचा सकी जान

सूचना मिलते ही पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और युवक को नीचे उतारने के लिए समझाने का प्रयास किया। रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान साहू ने अपनी पत्नी से बात करने की मांग की, जिसके लिए व्यवस्था भी की गई। हालांकि, कुछ ही देर बाद उसने अचानक इमारत से छलांग लगा दी। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि एक पुलिसकर्मी खिड़की के सहारे इमारत में चढ़ता है, लेकिन उसे देखते ही युवक छत के किनारे जाकर छलांग लगा देता है।

चार पेज का सुसाइड नोट लिखा

घटनास्थल से पुलिस को मृतक का चार पन्नों का सुसाइड नोट मिला है। नोट में साहू ने आरोप लगाया है कि उसकी पत्नी के लापता होने के मामले में पुलिस ने उसे पर्याप्त मदद नहीं की। उसने आशंका जताई कि उसकी पत्नी को किसी ने बहला-फुसलाकर ले गया है। साथ ही उसने दावा किया कि उसने संदिग्धों से पूछताछ, सीसीटीवी फुटेज जांचने और पत्नी को तलाशने के लिए पुलिस से मदद मांगी थी, लेकिन उसे संतोषजनक सहयोग नहीं मिला। सुसाइड नोट में पत्नी और बेटी को लेकर भावुक बातें लिखी गई हैं। इसके साथ ही अंतिम संस्कार से जुड़ी कुछ हिदायतें भी दी गई हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। इस मामले में पुलिस ने एडीआर दाखिल कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें-

नक्सलियों और पुलिस के बीच मुठभेड़ में 3 नक्सली ढेर, एके-47 और एसएलआर हथियार भी बरामद

अजित पवार वाला देवगिरि बंगला अब सुनेत्रा पवार को आवंटित हुआ, महाराष्ट्र सरकार ने जारी किया आदेश

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।