1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. अजित पवार वाला देवगिरि बंगला अब सुनेत्रा पवार को आवंटित हुआ, महाराष्ट्र सरकार ने जारी किया आदेश

अजित पवार वाला देवगिरि बंगला अब सुनेत्रा पवार को आवंटित हुआ, महाराष्ट्र सरकार ने जारी किया आदेश

 Reported By: Sachin Chaudhary, Edited By: Shakti Singh
 Published : Feb 06, 2026 06:29 am IST,  Updated : Feb 06, 2026 06:40 am IST

देवगिरि बंगला पहले अजित पवार को आवंटित हुआ था। वह लंबे समय तक यहां रहे। सुनेत्रा भी इसी बंगले में रहती थीं। अब आधिकारिक तौर पर यह बंगला उनके नाम कर दिया गया है।

Sunetra Pawar- India TV Hindi
सुनेत्रा पवार Image Source : PTI

महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार को मालाबार हिल स्थित ‘देवगिरि’ बंगला उपमुख्यमंत्री के आधिकारिक आवास के रूप में आवंटित किया गया है। इस संबंध में महाराष्ट्र सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा आधिकारिक आदेश जारी कर दिया गया है। इससे पहले, दिवंगत अजित पवार ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष के रूप में अपने आधिकारिक कार्यकाल के दौरान लंबे समय तक इसी बंगले में निवास किया था। सुनेत्रा पवार लंबे समय से इसी बंगले में रह रही हैं, लेकिन पहले यह अजित पवार को आवंटित था। अब आधिकारिक तौर पर सुनेत्रा पवार को आवंटित कर दिया गया है।

सुनेत्रा पवार को सौंपा गया पुणे और बीड के संरक्षण मंत्री का प्रभार

महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार को मंगलवार को बीड और पुणे जिलों के संरक्षण मंत्री का प्रभार सौंपा गया। यह पद पहले उनके पति अजीत पवार के पास था। पिछले सप्ताह पुणे जिले के बारामती में विमान दुर्घटना में अजीत पवार के निधन के बाद सुनेत्रा पवार ने उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली है। अजीत पवार के पास वित्त, राज्य उत्पाद शुल्क, खेल और अल्पसंख्यक कल्याण विभागों का प्रभार था। उन्होंने पुणे और बीड के प्रभारी मंत्री के रूप में भी कार्य किया। सूत्रों के अनुसार, सुनेत्रा पवार को दोनों जिलों का प्रभारी मंत्री नियुक्त किया गया है। उन्हें पहले ही आबकारी, खेल और अल्पसंख्यक कल्याण विभाग सौंप दिए गए हैं, जबकि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस वित्त मंत्रालय का कार्यभार संभालेंगे।

चिखलीकर बोले- सुनेत्रा पवार को राकांपा का नेतृत्व करना चाहिए

लोहा से विधायक प्रताप चिखलीकर ने कहा कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं की इच्छा के अनुरूप उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार को पार्टी का नेतृत्व करना चाहिए। नांदेड़ में उपमुख्यमंत्री अजित पवार की अस्थियों को विसर्जित करने से पहले चिखलीकर ने पत्रकारों से बात की। उपमुख्यमंत्री अजित पवार की पुणे जिला स्थित उनके गृहनगर बारामती में 28 जनवरी को एक विमान दुर्घटना में मौत हो गई थी। उन्होंने कहा, "उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार को पार्टी प्रमुख बनना चाहिए। हम सभी ने उनसे राकांपा का नेतृत्व करने का अनुरोध किया है।" मुंबई में हुई एक बैठक का जिक्र करते हुए राकांपा नेता ने कहा कि प्रफुल पटेल समेत पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और वहां मौजूद अन्य लोगों का मत था कि सुनेत्रा पवार को संगठन का प्रमुख बनाया जाए। विधायक ने अजित पवार की मृत्यु के कुछ ही दिनों बाद सुनेत्रा पवार को उपमुख्यमंत्री नियुक्त किये जाने के कदम का भी बचाव किया। चिखलीकर ने कहा, "यह सच है कि फैसला जल्दबाजी में लिया गया। लेकिन अगर हमें परिवार की देखभाल करनी है, तो हमें नेतृत्व किसी को सौंपना ही होगा। सभी की भावनाओं का सम्मान करते हुए, उन्होंने यह जिम्मेदारी स्वीकार की।''

यह भी पढ़ें-

MNS की गुंडागर्दी फिर शुरू, मराठी भाषा नहीं आने पर बैंक में घुस किया हंगामा; अधिकारी को धमकाया

अजित पवार का आखिरी VIDEO आया सामने, मौत से पहले 'दादा' ने क्या कहा था?

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।