1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. MNS की गुंडागर्दी फिर शुरू, मराठी भाषा नहीं आने पर बैंक में घुस किया हंगामा; अधिकारी को धमकाया

MNS की गुंडागर्दी फिर शुरू, मराठी भाषा नहीं आने पर बैंक में घुस किया हंगामा; अधिकारी को धमकाया

 Reported By: Sachin Chaudhary Edited By: Vinay Trivedi
 Published : Feb 05, 2026 08:16 pm IST,  Updated : Feb 05, 2026 08:51 pm IST

MNS Threat Video Viral: राज ठाकरे की पार्टी MNS की गुंडागर्दी मुंबई में एक बार फिर देखने को मिली है। गैर मराठी बैंक अधिकारी को मराठी नहीं बोलने पर धमकाया गया। MNS वर्कर्स ने बैंक में घुसकर हंगामा किया।

MNS Threat Video Viral- India TV Hindi
मुंबई में मराठी नहीं आने पर बैंक अधिकारी को MNS नेता ने धमकाया। Image Source : REPORTERS INPUT

MNS Threat Video: महाराष्ट्र में राज ठाकरे की पार्टी महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना यानी MNS की गुंडागर्दी का दौर एक बार फिर से शुरू हो गया है। MNS के कार्यकर्ताओं ने मराठी भाषा नहीं आने पर बैंक अधिकारी को धमकाया है। इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ये मामला मुंबई के माहिम इलाके में 'बैंक ऑफ महाराष्ट्र' का ब्रांच ऑफिस का है। MNS नेता अनीश खंडागले का बैंक कर्मचारी को मराठी भाषा में बात करने की धमकी का वीडियो इंटरनेट पर घूम रहा है। जानें ये पूरा मामला क्या है?

गैर मराठी बैंक अधिकारी पर लगाया भेदभाव का आरोप

आरोप है कि एक मराठी युवक लोन के लिए पिछले महीने भर से इस बैंक में आ रहा था लेकिन बैंक अधिकारी लगातार इस युवक को ना तो लोन दे रहा था और ना तो सही से बात कर रहा था। इस कथित पीड़ित युवक ने पूरी घटना की जानकारी MNS नेताओं को दी, जिसके बाद आज (गुरुवार को) MNS के कार्यकर्ता बैंक में पहुंचे और उन्होंने बैंक अधिकारी को मराठी में बात करने को लेकर धमकाया। दावा किया कि बैंक का अधिकारी खुद गैर मराठी है, इसलिए वह मराठी युवक को लोन नहीं दे रहा है।

बैंक अधिकारी पर मराठी में बात करने का डाला दबाव

MNS नेताओं ने बैंक अधिकारी पर मराठी में बात करने के लिए दबाव डाला, तो इस पर बैंक अधिकारी ने कहा कि मुझे मराठी नहीं आती है, हिंदी में बात करिए। MNS के कार्यकर्ता लगातार मराठी में बात करने के लिए दबाव डाल रहे थे, इस पर बैंक अधिकारी ने पूछा कि कहां लिखित में लिखा है कि मराठी में बात करना जरूरी है? इसको लेकर विवाद बढ़ गया।

राज ठाकरे की पार्टी के नेता ने दी आंदोलन की चेतावनी

फिर नाराज एमएनएस कार्यकर्ताओं ने बैंक मैनेजर से कहा कि मराठी का अपमान करने वाले इस बैंक अधिकारी को तत्काल ट्रांसफर किया जाए वरना कल दोपहर 12 बजे बैंक पर आंदोलन किया जाएगा।

गौरतलब है कि बैंक अधिकारी, मध्य प्रदेश का रहने वाला है। उसे गैर मराठी बताकर राज ठाकरे की पार्टी की तरफ से धमकाया जा रहा है। लोन नहीं दिया तो MNS के कार्यकर्ता बैंक में घुस आए और उसे मराठी बोलने के नाम पर धमकाने लगे।

यह भी पढ़ें-

अमेरिका के साथ ट्रेड डील की तारीफ से लेकर कांग्रेस पर जोरदार हमले तक, PM मोदी के भाषण की बड़ी बातें

'संसद में कल PM मोदी पर हमला होने वाला था', स्पीकर ने किया बड़ा दावा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।