1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. टी20 वर्ल्ड कप 2026 से टीम इंडिया का ये खिलाड़ी हो सकता है बाहर? कप्तान सूर्या ने बयान में दिया बड़ा संकेत

टी20 वर्ल्ड कप 2026 से टीम इंडिया का ये खिलाड़ी हो सकता है बाहर? कप्तान सूर्या ने बयान में दिया बड़ा संकेत

 Written By: Abhishek Pandey @anupandey29
 Published : Feb 06, 2026 03:13 pm IST,  Updated : Feb 06, 2026 03:32 pm IST

T20 World Cup 2026: भारतीय टीम को आगामी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अपना पहला मुकाबला 7 फरवरी को ग्रुप-ए में यूएसए की टीम के खिलाफ खेलना है, जिसमें उससे पहले टीम इंडिया को एक बड़ा झटका लग सकता है।

Indian Cricket Team- India TV Hindi
भारतीय क्रिकेट टीम। Image Source : AP

भारतीय टीम सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में आगामी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अपना पहला मुकाबला 7 फरवरी को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेलेगी। वहीं इस मैच से पहले टीम इंडिया के कप्तान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में तेज गेंदबाज हर्षित राणा को लेकर बड़ा बयान दिया है। साउथ अफ्रीका के खिलाफ वॉर्मअप मैच में हर्षित राणा चोटिल हो गए थे, जिसके बाद वह उस मैच के बीच में ही मैदान से बाहर चले गए थे। अब यूएसए के खिलाफ के खिलाफ मुकाबले के पहले सूर्यकुमार यादव ने दिए अपने बयान में हर्षित राणा को लेकर कहा कि वह अभी पूरी तरह से बाहर नहीं हुए हैं, लेकिन उनके खेलने पर संदेह है। हमें शाम तक पता चल जाएगा। बुधवार को वॉर्मअप मैच के दौरान उन्हें थोड़ी चोट लगी थी, लेकिन स्थिति बहुत अच्छी नहीं है।

हर्षित को दाहिने घुटने में लगी थी चोट

टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले अपनी तैयारियों को परखने के लिए टीम इंडिया ने 4 फरवरी को साउथ अफ्रीका की टीम के खिलाफ नवी मुंबई के डॉ. डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स अकेडमी में वॉर्मअप मुकाबला खेला था। इस मैच में हर्षित राणा ने एक ओवर की गेंदबाजी की जिसके बाद वह घुटने में दर्द की वजह से काफी तकलीफ में देखे गए और डग आउट वापस लौट गए। उसी के बाद से उनके टूर्नामेंट में खेलने को लेकर संशय की स्थिति बनी हुई थी। अब भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव का बयान सामने आने के हर्षित का टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर होना लगभग तय माना जा रहा है, जो टीम इंडिया के लिए एक बड़ा झटका भी हो सकता है।

टीम इंडिया की नजर जीत के साथ शुरुआत करने पर

डिफेंडिंग चैंपियन टीम इंडिया को टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अपना पहला मुकाबला 7 फरवरी को भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे से यूएसए की टीम के खिलाफ मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेलना है। इस मुकाबले में भारतीय टीम की नजरें जीत के साथ अपने अभियान का आगाज करने पर होगी। ग्रुप-ए में शामिल टीम इंडिया के लिए शुरुआती मुकाबले काफी अहम है जिसमें यूएसए के बाद उन्हें 12 फरवरी को नामीबिया की टीम के खिलाफ मैच खेलना है। वहीं इसके बाद टीम इंडिया का अगला मुकाबला 15 फरवरी को कोलंबो के मैदान पर पाकिस्तान की टीम के खिलाफ होना है और इस मैच का सभी फैंस काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें

T20 वर्ल्ड कप के पहले दिन हो सकता है बड़ा उलटफेर, वर्ल्ड कप चैंपियन टीम को रहना होगा सावधान

श्रीलंका बोर्ड ने IND vs PAK मैच बॉयकॉट को लेकर दी PCB को धमकी, लेटर लिखकर 2009 आतंकी हमले का किया जिक्र

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल