1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कार से बाइक सवार को टक्कर मारने के बाद भाग रहे थे एक्टर राजू, पुलिस के सामने खुद किया सरेंडर और हो गए अरेस्ट-VIDEO

कार से बाइक सवार को टक्कर मारने के बाद भाग रहे थे एक्टर राजू, पुलिस के सामने खुद किया सरेंडर और हो गए अरेस्ट-VIDEO

 Reported By: T Raghavan, Edited By: Dhyanendra Chauhan
 Published : Feb 06, 2026 12:37 pm IST,  Updated : Feb 06, 2026 12:56 pm IST

बाइक सवार को कार से टक्कर मारने के बाद एक्टर राजू नहीं रुके। वह सीधे पुलिस स्टेशन गए और वहां जाकर उन्होंने बताया कि वह कैंसर के मरीज हैं। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक्टर राजू को गिरफ्तार कर लिया।

एक्टर मणियनपिल्ला राजू हिट एंड रन केस- India TV Hindi
एक्टर मणियनपिल्ला राजू हिट एंड रन केस Image Source : REPORTER INPUT

हिट एंड रन केस में मलयालम फिल्म अभिनेता मणियनपिल्ला राजू को अरेस्ट कर लिया गया है। गुरुवार रात को राजधानी तिरुवनंतपुरम के वझुदकॉड में त्रिवेंद्रम क्लब के पास हिट एंड रन मामले में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए थे। हादसे के बाद एक्टर राजू काफी डर गए थे, इसलिए उन्होंने अपनी कार नहीं रोकी।

गंभीर रूप से जख्मी हुए बाइक सवार

पुलिस के अनुसार, यह दुर्घटना 5 फरवरी को रात करीब 9.30 बजे हुई, जब एक्टर की कार ने रॉयल एनफील्ड मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। दुपहिया वाहन में सवार 20 वर्षीय सूरज और 20 वर्षीय निवेदित कृष्णा गम्भीर रूप से जख्मी हो गए।

एक्टर राजू ने डर के मारे नहीं रोकी कार

पुलिस ने बताया कि अभिनेता राजू ने बाद में म्यूज़ियम पुलिस स्टेशन में सरेंडर कर दिया। राजू ने इस बात की पुष्टि की कि वो ही ड्राइव कर रहे थे और दावा किया कि मोटरसाइकिल उसकी कार से टकराई थी। उन्होंने कहा कि यह CCTV फुटेज में भी दिख रहा है, राजू ने कहा कि डर के मारे उन्होंने कार नहीं रोकी कहा कि वो कैंसर मरीज हैं। 

गिरफ्तारी के बाद एक्टर का किया गया मेडिकल

एक्टर राजू ने कहा कि उन्होंने तुरन्त फोन पर पुलिस से सम्पर्क किया था और सुबह स्टेशन आने की बात कही थी। म्यूजियम पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है और फिलहाल एक्टर का मेडिकल चेकअप चल रहा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत