1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. जिम में कभी कदम नहीं रखा, सिर्फ डाइट से 11 महीने में शख्स ने घटाया 45 किलो वजन

जिम में कभी कदम नहीं रखा, सिर्फ डाइट से 11 महीने में शख्स ने घटाया 45 किलो वजन

 Written By: Bharti Singh @bhartinisheeth
 Published : Feb 06, 2026 02:30 pm IST,  Updated : Feb 06, 2026 02:34 pm IST

Weight Loss With Diet Only: अमेरिका के 35 साल के रे बर्टका ने बिना जिम जाए 45 किलो से अधिक वजन कम किया है। उनका वजन 137 किलो था, जिसे डाइट से उन्होंने 11 महीने में कम किया।

वजन घटाने का आसान तरीका- India TV Hindi
वजन घटाने का आसान तरीका Image Source : PIC/ MEN'SHEALTH

मोटापा शरीर पर एक बार चढ़ जाए तो कम होने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ती है। कई बार सालों तक खराब लाइफस्टाइल अपनाने से धीरे-धीरे वजन बढ़ने लगता है जिसका हमें अहसास भी नहीं होता है। ऐसी की कहानी है अमेरिका में रहने वाले 35 साल के रे बर्टका की, जिनका वजन 20-30 साल की उम्र में तेजी से बढ़ने लगा था। लेकिन काम और जिम्मेदारियों के चलते वजन को कंट्रोल करने की ओर उन्होंने कोई ध्यान नहीं दिया। लेकिन अब बर्टका ने अपना 45 किलो से भी ज्यादा वजन कम कर लिया है। पिछले 11 महीनों में उन्होंने बिना जिम जाए अपना वजन घटाया है। उन्होंने सिर्फ डाइट से अपने वजन में इतना बड़ा बदलाव किया है।

रे बर्टका ने मेन्स हेल्थ को दिए अपने इंटरव्यू में बताया कि उन्होंने अपना पूरा जीवन दूसरों की देखभाल में बिताया है और खुद पर ध्यान ही नहीं दिया। लेकिन जब एक दिन उन्होंने अपना वजन 303 पाउंड यानि करीब 137 किलो देखा तो उन्हें सबसे बड़ा झटका लगा। बस यहीं से उन्हें अपने खान-पान और व्यायाम की आदतों में अनुशासन लाने की प्रेरणा मिली। 

वजन घटाने के लिए डाइट में क्या शामिल करें

इसके लिए बर्टका ने डाइट में काफी हेल्दी बदलाव किए। खाने में से चीनी, शराब, अनाज, डेयरी उत्पाद और  बहुत ज्यादा प्रोसेस्ड फूड को बाहर कर दिया। डाइट में पोषक तत्वों से भरपूर भोजन शामिल किया, जिसमें प्रोटीन, सब्जियों और दूसरे साबुत अनाज और खाद्य पदार्थों को शामिल किया। 

प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट और फैट को किया बैलेंस

उन्होंने समझा कि शरीर के कामकाज और कार्यक्षमता के लिए आवश्यक तीन मुख्य पोषक तत्व हैं, जिसमें प्रोटीन मांसपेशियों की मरम्मत, रिकवरी और तृप्ति में मदद करता है। कार्बोहाइड्रेट शरीर का पहला ऊर्जा स्रोत है और व्यायाम के अलावा दैनिक गतिविधियों के लिए ऊर्जा देता है। फैट हार्मोन, दिमाग के काम और पूरे  स्वास्थ्य में मदद करता है। इन तीनों का डाइट में सही बैलेंस होना जरूरी है।

फिजिकल एक्टिवी को बढ़ाया

शुरुआत में बिना जिम जाए और कोई खास एक्सरसाइज के सिर्फ फिजिकल एक्टिविटी बढ़ाने पर जोर दिया। जिसमें मैंने गोल्फ खेलना, वॉक करना, ज्यादा पैदल चलने पर जोर दिया।  इस तरह 11 महीने में उन्होंने अपना 100 पाउंड वजन कम कर लिया।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल