A
  1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. Kanya Rashifal 20 May 2026: बुधवार के दिन अधूरे काम होंगे पूरे, बिजनेस में बड़े एग्रीमेंट और पुराने दोस्त से मिलेगी खुशखबरी, पढ़िए दैनिक कन्या राशिफल

Kanya Rashifal 20 May 2026: बुधवार के दिन अधूरे काम होंगे पूरे, बिजनेस में बड़े एग्रीमेंट और पुराने दोस्त से मिलेगी खुशखबरी, पढ़िए दैनिक कन्या राशिफल

Kanya Rashifal 20 May 2026: कन्या राशि के लिए बुधवार का दिन शानदार साबित हो सकता है। 202 मई का दिन आपके लिए अधूरे काम पूरे करने और नए अवसर हासिल करने का रहेगा। बिजनेस में लाभ के योग हैं, परिवार और करीबियों का पूरा सहयोग मिलेगा। पढ़िए दैनिक कन्या राशिफल।

Kanya Rashifal 20 May 2026- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV 20 मई 2026 का कन्या राशिफल

Kanya Rashifal 20 May 2026: बुधवार का दिन कन्या राशि के जातकों के लिए शानदार रहने वाला है। आपको कामकाज, बिजनेस और निजी जीवन में कई सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। पुराने दोस्तों से बातचीत के दौरान यादगार पल फिर से ताजा हो सकते हैं, जिससे मन खुश रहेगा। वहीं, अधूरे काम पूरे होने से राहत मिलेगी और आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। आचार्य इंदु प्रकाश के अनुसार, आज महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात और बड़ों से मिली सीख भविष्य में आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। परिवार का सहयोग मिलने से दिन और भी बेहतर रहेगा।

कन्या राशि के अधूरे काम होंगे पूरे 

कन्या राशि वालों आज आपका दिन शानदार रहेगा। बचपन के किसी दोस्त का आज फोन आ सकता है। बात के दौरान कुछ पुरानी यादें ताजा होंगी। आपके अधूरे काम पूरे हो जायेंगे। बिजनेस में कुछ महत्वपूर्ण नए एग्रीमेंट हो सकते हैं और इसे बढ़ाने की योजना सफल हो सकती है। आज आपकी मुलाकात कुछ महत्वपूर्ण लोगों से होगी। शिक्षक आज किसी जरूरी मीटिंग में शामिल होंगे। आज बड़ों से कुछ नया सीखने को मिलेगा, जो आगे चलकर आपके काम आयेगा। आपको माता पिता का पूरा सहयोग प्राप्त होगा।

  • शुभ रंग - बैंगनी
  • शुभ अंक - 1

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें: गणेश चतुर्थी पर खुलेंगे तरक्की के नए रास्ते, कपड़ा कारोबार में दोगुना मुनाफा, पढ़िए दैनिक मिथुन राशिफल

More Rashifal News