Mithun Rashifal 20 May 2026: मिथुन राशि के जातकों के लिए 20 मई 2026 का दिन कई नए अवसर और सकारात्मक बदलाव लेकर आ सकता है। 20 मई को शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि है, जो बुद्धि के देवता भगवान गणेश को समर्पित है। बुधवार के दिन चतुर्थी तिथि होने से आपका महत्व और बढ़ गया है। आचार्य इंदु प्रकाश के अनुसार, बुधवार के दिन कामकाज से लेकर पारिवारिक जीवन तक कई क्षेत्रों में अनुकूल परिस्थितियां बनने के संकेत मिल रहे हैं। बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद और अच्छा मूड पूरे दिन को और भी बेहतर बना सकता है।
मिथुन राशि को मिलेंगे तरक्की के नए साधन
मिथुन राशि वालों आज आपको तरक्की के कुछ नये साधन मिल सकते हैं। आपको बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। आज आपका मूड काफी अच्छा रहेगा। बिजनेस में स्थिति सामान्य रहेगी। कपड़ों के कारोबारियों को दोगुना मुनाफा होगा। सरकारी सेवारत व्यक्तियों को यात्रा करनी पड़ सकती है। वैवाहिक जीवन ताजगी भरा रहेगा। किसी हिल स्टेशन पर घूमने जाने की प्लानिंग करेंगे। आप कुछ नये विचारों के साथ अपना खास काम शुरू कर सकते हैं। आज का दिन आपके लिये फायदेमंद रहेगा और आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। पारिवारिक वातावरण खुशनुमा और सौहार्दपूर्ण रहेगा।
- शुभ रंग - पीच
- शुभ अंक - 2
(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)
ये भी पढ़ें: कुंभ राशि वाले बुधवार को निवेश करने से बचें, परिवार में सुख-शांति रहेगी, पढ़ें दैनिक राशिफल