Kumbh Rashifal 2 May 2026: 2 मई के दिन कुंभ राशि के जातकों को जीवन में अच्छे परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। वायु तत्व की कुंभ राशि के लोग आज रचनात्मक कार्यों में हिस्सा ले सकते हैं। आपके व्यवहार में शालीनता देखी जा सकती है जिसके चलते आपको सामाजिक स्तर पर अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। सेहत में भी इस राशि के जातकों को अच्छे बदलाव देखने को मिल सकते हैं। आचार्य इंदु प्रकाश के अनुसार शनिवार के दिन कुछ लोगों को कार्यक्षेत्र में अच्छे फल प्राप्त हो सकते हैं। यहां विस्तार से जानिए अपना राशिफल। इसी के साथ शुभ रंग और अंक भी जानिए।
कुंभ राशिफल 2 मई 2026
ज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। अपना व्यवहार लचीला रखें और दूसरों की बातें समझने का मन बनाकर चलना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। आज किसी बुजुर्ग की सलाह आपके लिए काफी उपयोगी साबित हो सकती है। रिश्तों के मामले में आज आपको पुरानी बातें भूल करके नई शुरुआत करना चाहिए। आज व्यापारिक मामलों में आपकी व्यस्तता बढ़ेगी लेकिन कारोबारियों को लाभ मिलने की पूरी संभावना है। आज आपके व्यवहार में सकारात्मक बदलाव आयेगा। कुछ मौकों पर आपका व्यवहार ही आपके लिए सफलता के मार्ग खोलेगा। आज दोस्त या परिचित अपने काम से आपको काफी समय तक बिजी रख सकते हैं।
(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)
ये भी पढ़ें:
Kumbh Par Sadhesati Ka Asar: कुंभ की साढ़ेसाती खत्म होने में बचा है बस 1 साल, जानें अंतिम चरण में शनि कैसे परिणाम देंगे
Vastu For Water Pot: किस्मत चमका देगा पानी का मटका, बस जान लें इसे रखने की सही दिशा
More Rashifal News