1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Kumbh Par Sadhesati Ka Asar: कुंभ की साढ़ेसाती खत्म होने में बचा है बस 1 साल, जानें अंतिम चरण में शनि कैसे परिणाम देंगे

Kumbh Par Sadhesati Ka Asar: कुंभ की साढ़ेसाती खत्म होने में बचा है बस 1 साल, जानें अंतिम चरण में शनि कैसे परिणाम देंगे

 Written By: Naveen Khantwal
 Published : May 01, 2026 05:13 pm IST,  Updated : May 01, 2026 05:13 pm IST

Kumbh Par Sadhesati Ka Asar: कुंभ राशि पर साढ़ेसाती का अंतिम दौर चल रहा है। साल 2027 में कुंभ की साढ़ेसाती खत्म हो जाएगी। ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि उतरती हुई साढ़ेसाती कुंभ वालों को कैसे परिणाम दिला सकती है।

Kumbh Rashi- India TV Hindi
कुंभ राशि Image Source : INDIA TV

Kumbh Par Sadhesati Ka Asar: कुंभ राशि पर साल 2020 में साढ़ेसाती शुरू हुई थी वहीं 2027 में कुंभ राशि वालों को साढ़ेसाती से मुक्ति मिल जाएगी। वर्तमान में कुंभ राशि पर साढ़ेसाती का आखिरी चरण चल रहा है। अगले साल जून के महीने में कुंभ की साढ़ेसाती हट जाएगी। ऐसे में आने वाले 1 साल का समय कुंभ राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा और इनको कैसे परिणाम जीवन में साढ़ेसाती के आखिरी चरण में मिल सकते हैं, आइए जानते हैं। 

कुंभ पर साढ़ेसाती के आखिरी चरण का प्रभाव 

कुंभ राशि के स्वामी ग्रह शनि देव ही हैं, इसलिए साढ़ेसाती का अंतिम एक साल कुंभ वालों के लिए काफी अहम रह सकता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, उतरती हुई साढ़ेसाती व्यक्ति को कुछ न कुछ बड़ा देकर जाती है इसलिए कुंभ वालों को भी साढ़ेसाती के अंतिम दौर में बड़ा लाभ मिल सकता है। उतरती हुई साढ़ेसाती का असर पैरों पर होता है, इसका अर्थ है कि साढ़ेसाती के आखिरी चरण में कुंभ राशि के जातकों को भागदौड़ तो करनी पड़ सकती है लेकिन आर्थिक लाभ भी इन्हें अवश्य प्राप्त होगा। इसके साथ ही बीते समय में जो मेहनत कुंभ वालों ने की है उसका भी अच्छा फल इनको मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में प्रमोशन या अटकी हुई कोई डील भी इस दौरान पूरी हो सकती है। साढ़ेसाती के आखिरी 6 महीनों में कुंभ वालों के मान-सम्मान में वृद्धि देखने को मिलेगी और इनकी वजह से परिवार के लोगों को खुशियां मिल सकती हैं। हालांकि स्वास्थ्य से जुड़ी कुछ दिक्कतें भी शनि की उतरती हुई साढ़ेसाती के दौरान उत्पन्न हो सकती हैं। खासकर पैरों और जोड़ों में दर्द की समस्या। इस दौरान कुंभ वाले जितना अनुशासित रहेंगे उतने ही अच्छे परिणाम इनको मिलेंगे। आलस्य से दूरी बनाएंगे तो मानसिक शांति और सेहत में सुधार देखने को मिलेगा। 

शनि की साढ़ेसाती में ये उपाय दिलाएंगे जबरदस्त लाभ 

  • शनि की साढ़ेसाती के अंतिम चरण में हनुमान चालीसा का पाठ करने से आपको शुभ फल मिलते हैं। 
  • शनि मंत्रों का जप और शनि स्तोत्र का पाठ करना भी शुभ माना जाता है। 
  • साढ़ेसाती के दौरान काले तिल, जूते-चप्पल, सरसों के तेल का दान करने से शनि देव प्रसन्न होते हैं।
  • साढ़ेसाती के दौरान पीपल के पेड़ की पूजा करने से भी शुभ फलों की आपको प्राप्ति होती है। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें:

Ekdant Sankashti Chaturthi 2026: एकदंत संकष्टी चतुर्थी कब है? नोट कर लें सटीक तारीख, शुभ मुहूर्त और चंद्रोदय समय

Surya Nakshatra Gochar: मई में अपने ही नक्षत्र में आएंगे सूर्य, इन 3 राशियों के बैंक बैलेंस में आएगा बंपर उछाल!

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।