1. Hindi News
  2. धर्म
  3. किस मूलांक से बनेगी आपकी बात और किससे रहेगा 36 का आंकड़ा? चेक करें अपनी और पार्टनर की डेट ऑफ बर्थ

किस मूलांक से बनेगी आपकी बात और किससे रहेगा 36 का आंकड़ा? चेक करें अपनी और पार्टनर की डेट ऑफ बर्थ

 Written By: Laveena Sharma
 Published : Sep 23, 2026 12:14 pm IST,  Updated : Sep 23, 2026 12:14 pm IST

अंकशास्त्र के अनुसार आपकी डेट ऑफ बर्थ से निकला मूलांक तय करता है कि आपके संबंध किसके साथ मजबूत रहेंगे और किससे आपके मतभेद हो सकते हैं। इस लेख में जानें 1 से 9 मूलांकों की कम्पैटिबिलिटी।

mulank- India TV Hindi
किस मूलांक से बनेगी आपकी बात और किससे रहेगा 36 का आंकड़ा? Image Source : INDIA TV

अंकज्योतिष के अनुसार मूलांक जीवन का आईना होता है जो व्यक्ति के स्वभाव ही नहीं बल्कि पसंद-नापसंद तक के बारे में भी बता देता है। ज्योतिष में कुल 9 मूलांक का जिक्र किया गया है और हर मूलांक किसी न किसी ग्रह से संबंधित होता है। आज हम आपको बताएंगे कि किस मूलांक वालों की जोड़ी किसके साथ फिट बैठती है और किसके साथ हमेशा अनबन की स्थिति बनी रहती है। चलिए जानते हैं मूलांकों की कम्पैटिबिलिटी।

मूलांक 1

मूलांक 1 सूर्य से संबंधित है। जिन लोगों की जन्म तारीख 1, 10, 19 और 28 होती है उनका मूलांक 1 माना जाता है। इस मूलांक के लोग जिद्दी, गुस्सैल, मेहनती और अनुशासित होते हैं। इनकी अपने मूलांक के अलावा 5 और 9 अंक वाले जातकों से भी बहुत अच्छी दोस्ती होती है तो वहीं मूलांक 8 वालों से इनके अक्सर मतभेद देखने को मिलते हैं।

मूलांक 2 

जिन लोगों की जन्म तारीख 2, 11, 20 या 29 होती है उनका मूलांक 2 माना जाता है। इस मूलांक के लोग कल्पनाशील, शांत स्वभाव वाले और संवेदनशील होते हैं। इनके अंदर सहनशक्ति बहुत ज्यादा होती है जिससे ये बड़ी से बड़ी मुसीबतों का सामना आसानी से कर लेते हैं। इनकी अपने मूलांक के अलावा 3 और 5 वालों से काफी अच्छी जमती है। जबकि मूलांक 4, 8 और 9 वालों से इनकी कम मित्रता देखने को मिलती है।

मूलांक 3 

महीने की 3, 12, 21 या 30 तारीख में जन्मे लोगों का मूलांक 3 होता है। इस मूलांक के लोग बातचीत में निपुण, धार्मिक, बुद्धिमान और दानवीर स्वभाव के होते हैं। इन लोगों की अपने मूलांक के साथ ही अंक 1, 2 और 9 मूलांक वाले लोगों से अच्छी दोस्ती देखी जाती है, जबकि मूलांक 6 वालों से इनका हमेशा टकराव रहता है।

मूलांक 4 

महीने की 4, 13, 22 और 31 तारीख में जन्मे लोग मूलांक 4 के अंतर्गत आते हैं। ये लोग बड़े ही ईमानदार और अनुशासन प्रिय होते हैं। इनकी अपने मूलांक के अलावा 6 और 7 अंक वालों से भी अच्छी बनती है जबकि मूलांक 2 और 9 से इनकी कम ही पटरी खाती है।

मूलांक 5 

महीने की 5, 14 और 23 तारीख में जन्मे लोगों का मूलांक 5 होता है। इस मूलांक के लोग बेहद बुद्धिमान, साहसी और चतुर होते हैं। इनकी अपने मूलांक के साथ ही मूलांक 6, 7 और 8 वालों से भी खूब अच्छी बनती है। बाकी लगभग सभी मूलांकों के साथ भी इनके संतुलित संबंध देखे जाते हैं। 

मूलांक 6 

महीने की 6, 15 और 24 तारीख में जन्मे लोगों का मूलांक 6 होता है। इस मूलांक के लोग बहुत ही अच्छे मित्र साबित होते हैं। इनकी अपने मूलांक के अलावा मूलांक 5, 7 और 8 वालों से भी अच्छी दोस्ती रहती है वहीं मूलांक 3 वालों से इनके मतभेद रहते हैं।

मूलांक 7 

महीने की 7, 16 और 25 तारीख में जन्मे लोग मूलांक 7 के अंतर्गत आते हैं। इनकी अपने मूलांक वालों के अलावा अंक 5, 6 और 8 वालों से भी अच्‍छी बनती है। हालांकि इनका कोई प्रमुख शत्रु अंक तो नहीं माना जाता, लेकिन अत्यधिक भौतिकवादी और व्यावहारिक सोच रखने वाले लोगों के इनकी थोड़ी कम ही बनती है।

मूलांक 8 

महीने की 8, 17 और 26 तारीख में जन्मे लोगों का मूलांक 8 होता है। इनकी अपने मूलांक वालों के अलावा अंक 4, 5, 6 और 7 वालों से भी इनकी अच्छी दोस्ती देखने को मिलती है, जबकि मूलांक 1 और 2 वालों से इनकी कम ही पटरी खाती है।

मूलांक 9 

महीने की 9, 18 और 27 तारीख में जन्मे लोगों का मूलांक 9 होता है। इस मूलांक के लोगों की अपने मूलांक के अलावा मूलांक 1, 3 और 5 वालों से भी अच्छी पटती है जबकि मूलांक 4 वालों से इनके मतभेद रहते हैं। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

हथेली की रिंग फिंगर के नीचे छिपा है सरकारी नौकरी का राज! चेक करें अपना हाथ- सूर्य पर्वत दबा है या उभरा?

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।