1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Numerology: मनी मैग्नेट होते हैं मूलांक 3 के जातक, इस उम्र में पाते हैं अपार सफलता, पैसों की कभी नहीं होती कमी

Numerology: मनी मैग्नेट होते हैं मूलांक 3 के जातक, इस उम्र में पाते हैं अपार सफलता, पैसों की कभी नहीं होती कमी

 Written By: Laveena Sharma @laveena1693
 Published : Apr 02, 2026 01:47 pm IST,  Updated : Apr 03, 2026 06:24 am IST

Numerology: महीने की 3, 12, 21 और 30 तारीख में जन्मे लोगों का मूलांक 3 होता है। इस मूलांक वालों पर देवताओं के गुरु बृहस्पति की विशेष कृपा रहती है। कहते हैं इनके पास धन-धान्य की कभी कमी नहीं होती।

numerology- India TV Hindi
3, 12, 21 और 30 तारीख वाले होते हैं मनी मैग्नेट Image Source : FREEPIK

Birth Date Astrology: गुरु की कृपा के कारण मूलांक 3 वाले स्वभाव से बुद्धिमान, दूरदर्शी और महत्वाकांक्षी होते हैं। ये लोग पैदायशी लीडर और मनी मैग्नेट माने जाते हैं। कहते हैं इनके अंदर धन को आकर्षित करने की कला होती है। ये लोग लाइफ में ऐसे कार्य करते हैं कि पैसा खुद ब खुद इनके पास चला आता है। इनके अंदर ज्ञान की कोई कमी नहीं होती और बुद्धि के बल पर ये खूब पैसा भी कमाते हैं। चलिए जान लेते हैं मूलांक 3 वालों को किस उम्र में जाकर मिलती है अपार सफलता और कैसा होता है इनका स्वभाव।

मूलांक 3 वालों की तीन सबसे बड़ी ताकत

  1. धन को आकर्षित करने की क्षमता - मूलांक 3 वाले पैसा कमाने में माहिर माने जाते हैं। गुरु ग्रह की शुभ दृष्टि के कारण इन्हें जीवन में आर्थिक तंगी का सामना कम ही करना पड़ता है। इनके पास धन कमाने के एक से अधिक साधन होते हैं। इतना ही नहीं इनके अंदर पैसा जोड़ने के भी अच्छी आदत होती है। जिसकी वजह से इनकी जेब कभी खाली नहीं होती।
  2. गजब की लीडरशिप क्वालिटी - 3, 12, 21 और 30 तारीख में जन्मे लोगों में अच्छी लीडरशिप क्वालिटी होती है। ये किसी के अधीन रहकर काम करना पसंद नहीं करते। ये अपनी कड़ी मेहनत के दम पर ऊंचे पदों तक पहुंचते हैं। इतना ही नहीं ये ्अच्छे बिजनेसमैन भी बनते हैं।
  3. बुद्धिमान और चतुर - मूलांक 3 वाले बेहद बुद्धिमान होते हैं और इसके अलावा इन्हें नई-नई चीजे सीखने का खूब शौक भी होता है। यही कारण है कि इन्हें हर विषय की जानकारी रहती है। अपनी तेज बुद्धि और अच्छे संवाद कौशल के चलते ये जीवन में खूब सफलता और सम्मान पाते हैं। 

मूलांक 3 वालों को किस उम्र में मिलती है अपार सफलता

मूलांक 3 वाले बचपन से ही होनहार होते हैं, लेकिन इन्हें असली तरक्की एक निश्चित उम्र के बाद ही मिलनी शुरू होती है। 21 की उम्र में इनकी लाइफ का पहला बड़ा टर्निंग पॉइंट होता है, जहां इन्हें करियर की सही दिशा मिलती है। इसके बाद 30 वर्ष की आयु में इनका मनी मैग्नेट वाला गुण सक्रिय होता है। अगर नौकरी में हैं तो इन्हें इस उम्र में कोई बड़ा पद मिल जाता है और अगर व्यापार में हैं तो ये भारी मुनाफा कमाते हैं। वहीं 33 से 39 की उम्र के बीच ये अपने जीवन की सबसे बड़ी ऊंचाइयों को छू लेते हैं। इस दौरान इनके पास किसी चीज की कमी नहीं रहती।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

Eating Style Astrology: ऐसे खाना खाने वाले लोग होते हैं बहुत मस्तीखोर, जानें क्या कहती हैं आपकी ईटिंग स्टाइल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।