1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Surya Nakshatra Gochar: मई में अपने ही नक्षत्र में आएंगे सूर्य, इन 3 राशियों के बैंक बैलेंस में आएगा बंपर उछाल!

Surya Nakshatra Gochar: मई में अपने ही नक्षत्र में आएंगे सूर्य, इन 3 राशियों के बैंक बैलेंस में आएगा बंपर उछाल!

 Written By: Laveena Sharma
 Published : May 01, 2026 12:50 pm IST,  Updated : May 01, 2026 12:51 pm IST

Surya Nakshatra Gochar: मई में सूर्य देव अपने ही नक्षत्र में गोचर करेंगे जिससे वे शक्तिशाली अवस्था में आ जायेंगे। ज्योतिष अनुसार सूर्य का ये गोचर 3 राशियों का बैंक बैलेंस बढ़ाने का काम करेगा।

surya ka nakshatra gochar- India TV Hindi
सूर्य का नक्षत्र गोचर Image Source : MAGNIFIC

Surya Nakshatra Gochar 2026: मई में सूर्य अपने स्वयं के नक्षत्र कृतिका में प्रवेश करेंगे। इस नक्षत्र में सूर्य का आना बेहद शुभ और प्रभावशाली माना जा रहा है। ज्योतिष अनुसार सूर्य का ये गोचर 11 मई को होगा और 25 मई तक ये इसी नक्षत्र में स्थित रहेंगे। इसके बाद रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश कर जायेंगे। ये गोचर 3 राशि वालों के लिए अत्यंत ही शुभ बताया जा रहा है। इन राशियों को बंपर लाभ मिलने की उम्मीद है। चलिए जान लेते हैं ये कौन सी राशियां हैं।

सूर्य का कृतिका नक्षत्र में गोचर कैसा रहेगा?

सूर्य का कृतिका नक्षत्र में आना बेहद शुभ रहेगा। इस गोचर के दौरान सूर्य की शक्ति बढ़ जाएगी जिससे अटके हुए सरकारी काम बनने लगेंगे। साथ ही व्यापार में मुनाफा मिलेगा और समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। 

इन 3 राशियों की चमकेगी तकदीर

  1. मेष राशि (Aries) - मेष राशि वालों के लिए सूर्य का नक्षत्र गोचर बेहद शानदार साबित होगा। आय के नए स्रोत खुलेंगे। कहीं अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। आमदनी में जबरदस्त वृद्धि देखने को मिलेगी। नया काम शुरू कर सकते हैं। बिजनेस भी खूब चमकेगा।
  2. सिंह राशि (Leo) - सूर्य का नक्षत्र गोचर सिंह राशि वालों की आर्थिक स्थिति मजबूत करेगा। आय में बढ़ोतरी होगी। बिजनेस और नौकरी में लाभ प्राप्त करने के कई सुनहरे अवसर हाथ लगेंगे। किसी काम में बड़ी सफलता मिल सकती है। बैंक बैलेंस में अचानक उछाल आएगा। विदेश में नौकरी मिल सकती है।
  3. धनु राशि (Sagittarius) - धनु राशि वालों के लिए यह गोचर भाग्य के द्वार खोलने वाला साबित होगा। रुके हुए प्रोजेक्ट्स फिर से शुरू होंगे। किसी पुराने निवेश से आपको अच्छा रिटर्न मिल सकता है। आर्थिक स्थिति काफी मजबूत रहेगी। लंबे समय से अटके हुए काम पूरे होंगे। नौकरी में मनाचाही सफलता मिलने के योग बन रहे हैं।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

Chandra Grahan 2026: इस पूर्णिमा पर लगेगा साल का अंतिम चंद्र ग्रहण, इन 4 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन

Numerology: चेहरे पर कुदरती नूर लेकर पैदा होते हैं इस मूलांक के लोग, 60 की उम्र में भी दिखते हैं यंग!

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।