1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Chandra Grahan 2026: इस पूर्णिमा पर लगेगा साल का अंतिम चंद्र ग्रहण, इन 4 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन, क्या आपकी राशि है शामिल?

Chandra Grahan 2026: इस पूर्णिमा पर लगेगा साल का अंतिम चंद्र ग्रहण, इन 4 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन, क्या आपकी राशि है शामिल?

 Written By: Laveena Sharma @laveena1693
 Published : May 01, 2026 11:43 am IST,  Updated : May 01, 2026 11:45 am IST

Chandra Grahan 2026: साल का आखिरी चंद्र ग्रहण श्रावण पूर्णिमा पर लगेगा। ये ग्रहण कुंभ राशि और शतभिषा नक्षत्र में लग रहा है। जानिए इसका किन राशियों पर बेहद सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।

chandra grahan- India TV Hindi
साल का अंतिम चंद्र ग्रहण कब लग रहा है? Image Source : MAGNIFIC

Chandra Grahan 2026: साल का दूसरा और आखिरी चंद्र ग्रहण 28 अगस्त 2026 को लगेगा। ग्रहण की शुरुआत सुबह 8 बजकर 4 मिनट पर होगी और समापन 11 बजकर 22 मिनट पर होगा। ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा लेकिन इसका कुछ न कुछ प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा। लेकिन 4 ऐसी राशियां हैं जिनके लिए ये ग्रहण किसी वरदान से कम साबित नहीं होगा। इन राशियों के लोगों की आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा और अचानक धन लाभ के योग बनेंगे। चलिए जानते हैं ये कौन सी राशियां हैं।

इन 4 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन

  1. मेष राशि (Aries) - मेष राशि वालों के लिए यह ग्रहण शुभ साबित होगा। लंबे समय से रुके हुए काम पूरे होंगे। नया बिजनेस शुरू करने की सोच सकते हैं। आर्थिक स्थिति काफी बढ़िया हो जाएगी। मनचाही नौकरी मिल सकती है। पैतृक संपत्ति से अच्छा लाभ मिलने की उम्मीद है।
  2. सिंह राशि (Leo) - सिंह राशि वालों को नौकरी में प्रमोशन मिलेगा। अगर आप बिजनेस कर रहे हैं तो आपकी कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है। पुराने रोग से भी मुक्ति मिलने के संकेत है। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। आपकी मेहनत रंग लाएगी। 
  3. तुला राशि (Libra) - साल का आखिरी चंद्र ग्रहण तुला राशि वालों के लिए भी शुभ साबित होगा। आमदनी बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं। नौकरी में तरक्की के नए द्वार खोलेगा। अचानक धन प्राप्ति के योग हैं। निवेश से अच्छा पैसा बनाने में कामयाब रहेंगे।
  4. धनु राशि (Sagittarius) - धनु राशि वालों के लिए भी साल का आखिरी चंद्र ग्रहण किस्मत चमकाने वाला साबित होगा। विदेश यात्रा के भी योग बन सकते हैं। अगर कहीं निवेश किया हुआ है तो उससे अच्छा खासा लाभ मिल सकता है। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए गोल्डन समय रहेगा। इस दौरान पुराने कर्ज से भी मुक्ति मिल सकती है।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

Numerology: चेहरे पर कुदरती नूर लेकर पैदा होते हैं इस मूलांक के लोग, 60 की उम्र में भी दिखते हैं यंग!

May Rashifal: मकर सहित इन 2 राशियों के लिए बना राजयोग, बिजनेस में छप्परफाड़ मुनाफा और नौकरी में प्रमोशन के योग

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।