पंचांग अनुसार 2 अक्टूबर को मंगल और बुध के बीच बनने वाला केंद्र दृष्टि संबंध 4 राशि वालों के लिए किसी वरदान से काम साबित नहीं होगा। इन राशियों की किस्मत इस योग से चमक जाएगी। आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा और करियर में भी खूब लाभ मिल सकता है। बता दें इसके अगले दिन यानी 3 अक्टूबर को शुक्र अपनी वक्री चाल शुरू करने जा रहे हैं। चलिए अब जानते हैं केंद्र दृष्टि योग किन राशियों के लिए फलदायी साबित होने वाला है।
मिथुन राशि (Gemini) - आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा
मिथुन राशि वालों के लिए यह योग बेहद शुभ साबित होगा। आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा। जो लोग बिजनेस, आईटी, मार्केटिंग या मीडिया क्षेत्र से जुड़े हैं उन्हें सफलता मिलेगी। आपकी निर्णय लेने की क्षमता बढ़ेगी। किसी काम में बड़ी सफलता मिलने के योग हैं। अटके काम पूरे होंगे और अचानक से धन लाभ के योग बनेंगे।
कन्या राशि (Virgo) - प्रॉपर्टी से जुड़े कारोबार में बड़ा मुनाफा होने के संकेत हैं
कन्या राशि वालों को करियर में प्रमोशन मिलेगा। एक से अधिक माध्यमों से धन प्राप्त करने में सफल रहेंगे। नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। अटके काम पूरे होंगे। किसी काम में बड़ी सफलता मिलने के योग हैं। नौकरीपेशा जातकों को इंक्रीमेंट मिल सकता है। प्रॉपर्टी से जुड़े कारोबार में बड़ा मुनाफा होने के संकेत हैं।
वृश्चिक राशि (Scorpio) - किसी काम में बड़ा सफलता मिलने की संभावना है
वृश्चिक राशि वालों के लिए केंद्र दृष्टि योग शुभ साबित होगा। आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा। आपके साहस में वृद्धि होगी। धन लाभ के भी योग बन रहे हैं। नया काम शुरू कर सकते हैं। किसी पुराने निवेश से अच्छा लाभ मिलने की उम्मीद है। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। वाहन खरीदने की योजना बन सकती है। किसी काम में बड़ा सफलता मिलने की संभावना है।
मकर राशि (Capricorn) - नया वाहन, मकान या भूमि खरीदने की योजना बन सकती है
आपकी भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत हो जाएगी। नया वाहन, मकान या भूमि खरीदने की योजना बन सकती है। बॉस आपके काम से प्रसन्न रहेंगे। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में सफलता मिलेगी। किसी पुराने कर्ज से मुक्ति मिलने के योग हैं। पैतृक संपत्ति से अच्छा लाभ मिल सकता है। निवेश से भी अच्छा लाभ मिलने के योग हैं।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)
यह भी पढ़ें:
10 अक्टूबर से पहले जरूर कर लें ये 7 काम, प्रसन्न होकर पितर देंगे सफलता का आशीर्वाद