1. Hindi News
  2. धर्म
  3. अक्टूबर 2026 में गुरु का सिंह राशि में गोचर: इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, धन लाभ के प्रबल संकेत

अक्टूबर 2026 में गुरु का सिंह राशि में गोचर: इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, धन लाभ के प्रबल संकेत

 Written By: Laveena Sharma
 Published : Sep 28, 2026 12:37 pm IST,  Updated : Sep 28, 2026 12:38 pm IST

अक्टूबर 2026 में देवगुरु बृहस्पति अपने मित्र सूर्य की राशि सिंह में प्रवेश करेंगे। इस राशि में गुरु के प्रवेश करते ही 4 राशियों की किस्मत चमक उठेगी। चलिए आपको बताते हैं ये कौन सी राशियां हैं।

guru gochar- India TV Hindi
गुरु गोचर राशिफल 2026 Image Source : INDIA TV

गुरु ग्रह इस समय कर्क राशि में गोचर कर रहा है और 31 अक्टूबर से ये सिंह राशि में गोचर करने लगेगा। ज्योतिष अनुसार सिंह राशि में गुरु के आने से एक अत्यंत शुभ स्थिति का निर्माण होगा जिससे 4 राशियों को बंपर लाभ मिलने के योग बनेंगे। इतना ही नहीं इन राशियों के लंबे समय से अटके हुए काम भी पूरे होंगे। चलिए जानते हैं उन 4 लकी राशियों के बारे में जिनके लिए गुरु का गोचर विशेष रूप से लाभकारी साबित होगा। 

कर्क राशि (Cancer) - आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा

कर्क राशि वालों के लिए गुरु का गोचर लाभकारी साबित होगा। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। लंबे समय से अटके काम पूरे होंगे। नौकरीपेशा लोगों को मनचाही नौकरी प्राप्त होने के योग बन रहे हैं। किस्मत का हर मोड़ पर साथ मिलेगा। पदोन्नति के शुभ योग बन रहे हैं। आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। आपकी निर्णय लेने की क्षमता में सुधार आएगा। आय के नए स्रोत बनेंगे।

सिंह राशि (Leo) - विदेश यात्रा के शुभ योग बन रहे हैं

अक्टूबर के अंत में गुरु का राशि गोचर सिंह राशि वालों की किस्मत चमकाने का काम करेगा। लंबे समय से अटके या रुके हुए काम तेजी से पूरे होने लगेंगे। ऑफिस की तरफ से विदेश यात्रा के शुभ योग बन रहे हैं। व्यापार में बड़ा धन-लाभ होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। नई नौकरी मिलने के संकेत हैं।

तुला राशि (Libra) - आमदनी में वृद्धि होगी

तुला राशि वालों के लिए गुरु का गोचर अत्यंत शुभ साबित होगा। आमदनी में वृद्धि होगी। नई नौकरी मिलने के संकेत हैं। समाज में खूब मान-सम्मान प्राप्त होगा। संपत्ति या लग्जरी वस्तुएं खरीदने के योग बन रहे हैं। पार्टनरशिप के कार्यों में खूब मुनाफा होने की संभावना है। अचानक से धन की प्राप्ति के शुभ योग बन रहे हैं।

वृश्चिक राशि (Scorpio) - वर्षों से अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता 

वृश्चिक राशि वालों के लिए अक्टूबर का महीना अत्यंत शुभ साबित होगा। वर्षों से अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। निवेश से बंपर रिटर्न मिलने की संभावना है। किसी काम में बड़ी सफलता मिल सकती है। बिजनेस वालों की मौज रहेगी। नई नौकरी मिलने के जबरदस्त योग हैं। विदेश में नौकरी पाने का सपना भी पूरा हो सकता है। संपत्ति की खरीदारी के शुभ योग बन रहे हैं।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

2 अक्टूबर को बुध-मंगल का केंद्र दृष्टि योग: इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, बंपर कमाई के संकेत

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।