Jupiter Transit 2026: ज्योतिष शास्त्र में देवगुरु बृहस्पति को सुख, भाग्य, वैभव, ज्ञान, शिक्षा और धर्म का कारक माना गया है। कहते हैं जिसकी कु्ंडली में ये ग्रह मजबूत स्थिति में होता है ऐसे व्यक्ति को जीवन में सारे सुख प्राप्त होते हैं। वहीं जब भी ये ग्रह अपनी राशि बदलता है तो उसका कुछ न कुछ प्रभाव सभी राशि वालों पर देखने को मिलता है। 2 जून 2026 को गुरु चंद्रमा की राशि कर्क में प्रवेश कर रहे हैं। ऐसे में जानिए ये गोचर किन राशियों का भाग्योदय करने वाला है।
मेष राशि (Aries)
- मेष राशि वालों के लिए ये गोचर किसी राजयोग से कम साबित नहीं होगा।
- इस राशि वालों की सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी।
- इस राशि के जो लोग लंबे समय से घर या गाड़ी खरीदने का सपना देख रहे थे, तो उनका ये सपना पूरा हो सकता है।
- कार्यक्षेत्र में बड़े अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा।
- नौकरी में प्रमोशन के योग हैं।
कर्क राशि (Cancer)
- आपके आत्मविश्वास में जबरदस्त वृद्धि होगी।
- इस दौरान आपके द्वारा लिए गए निर्णय सही साबित होंगे।
- आय के नए स्रोत बनेंगे।
- समाज में मान-सम्मान मिलेगा।
- अविवाहितों के लिए विवाह के योग बनेंगे।
- कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है।
कन्या राशि (Virgo)
- कन्या राशि वालों की आर्थिक स्थिति मजबूत होने के संकेत मिल रहे हैं।
- अचानक से धन लाभ के योग बनेंगे।
- निवेश से उम्मीद से ज्यादा रिटर्न मिल सकता है।
- पैतृक संपत्ति से अच्छा लाभ प्राप्त होने की उम्मीद है।
- विदेश में नौकरी पाने का सपना पूरा हो सकता है।
वृश्चिक राशि (Scorpio)
- वृश्चिक राशि वालों के लिए भी गुरु का गोचर लाभकारी बताया जा रहा है।
- लंबे समय से अटके हुए काम अचानक गति पकड़ेंगे।
- धार्मिक यात्राओं के योग बन रहे हैं।
- परिवार में कोई मांगलिक कार्य संपन्न हो सकता है।
- वाहन सुख की प्राप्ति के संकेत मिल रहे हैं।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)
यह भी पढ़ें:
Numerology: कंप्यूटर से भी तेज चलता है इस मूलांक के बच्चों का दिमाग, बिजनेस में रचते हैं इतिहास!
Mangal Nakshatra Gochar: केतु के नक्षत्र में मंगल की एंट्री, 11 मई से इन 4 राशियों की लगेगी लॉटरी!