Kumbh Rashifal 26 April 2026: कुंभ राशि वालों के लिए रविवार का दिन अच्छा रहेगा। इस राशि कारोबारियों को उनके व्यापार में मुनाफा मिलेगा। दांपत्य जीवन में भी मधुरता आएगी। घर परिवार में शांति और खुशहाली बनी रहेगी। तो आइए आचार्य इंदु प्रकाश से विस्तार से जानते हैं कि 26 अप्रैल 2026 का दिन कुंभ राशि वालों के कैसा रहने वाला है। साथ ही जानेंगे कि आज कुंभ राशि के जातकों के लिए शुभ रंग और अंक क्या रहेगा।
कुंभ राशि दैनिक राशिफल 26 अप्रैल 2026
आज का दिन फेवरेबल रहने वाला है। बच्चों की शिक्षा अथवा करियर को लेकर चल रही समस्या हल हो जाएगी। आज अचानक कुछ ऐसे खर्चे सामने आएंगे जिन पर कटौती करना संभव नहीं होगा। धैर्य और संयम से काम लेंगे तो सब सही रहेगा। लवमेटस के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है, अपने रिश्ते की बात घरवालों से करेंगे। नवविवाहित दंपति आज अपने मन की बात एक दूसरे से शेयर करेंगे। छात्रों के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है किसी प्रतियोगी परीक्षा का परिणाम आज आपके पक्ष में आयेगा। आज किस्मत आप पर मेहरबान रहेगी आपकी अधूरी इच्छाएं पूरी हो सकती हैं। जो लोग टूर एंड ट्रेवल्स के बिजनेस से जुड़े है, उनके बिजनेस में आज तेजी आएगी।
- शुभ रंग- मैजेंटा
- शुभ अंक- 5
(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)
ये भी पढ़ें:
Budhaditya Rajyog 2026: बुधादित्य राजयोग दिलाएगा इन राशियों को बंपर धन का लाभ, कारोबार में भी होगा भारी मुनाफा
Weekly Horoscope: इस सप्ताह किसकी चमकेगी किस्मत, किसे रहना होगा सावधान, यहां पढ़ें सभी 12 राशियों का साप्ताहिक राशिफल
More Rashifal News