A
  1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. Kumbh Rashifal 28 May 2026: कुंभ राशि वालों के लिए गुरु प्रदोष का दिन रहेगा लाभदायक, छात्रों को भी मिल सकती है सफलता, परिवार में रहेगा खुशी भरा माहौल

Kumbh Rashifal 28 May 2026: कुंभ राशि वालों के लिए गुरु प्रदोष का दिन रहेगा लाभदायक, छात्रों को भी मिल सकती है सफलता, परिवार में रहेगा खुशी भरा माहौल

Kumbh Rashifal 28 May 2026: कुंभ राशि वालों के लिए गुरुवार का दिन शानदार रहेगा। आज उन्हें अपने जीवन में कई सकरात्मक बदलाव देखने को मिलेगा। तो यहां विस्तार से पढ़िए दैनिक कुंभ राशिफल के बारे में।

कुंभ राशिफल- India TV Hindi
Image Source : MAGNIFIC कुंभ राशिफल

Kumbh Rashifal 28 May 2026: गुरुवार को अधिकमास का गुरु प्रदोष व्रत रखा जाएगा। इस दिन प्रदोष काल में भगवान शिव की पूजा करने से भक्तों की सभी मनोकामनाएं शीघ्र पूरी होती हैं। गुरु प्रदोष का दिन कुंभ राशि वालों के लिए फायदेमंद रहेगा। इस राशि के जो छात्रों हैं गुरुवार को उन्हें अपनी मेहनत का फल मिल सकता है। भगवान शिव की कृपा से आपके सभी काम बिना बाधा के पूरे हो जाएंगे। तो आइए आचार्य इंदु प्रकाश से विस्तार से जानते हैं 28 मई का दैनिक कुंभ राशिफल और साथ ही जानिए शुभ अंक, रंग के बारे में।

कुंभ राशिफल

आज आपका दिन लाभदायक रहने वाला है। प्रतियोगी छात्रों की मेहनत आज रंग लाने वाली है शुभ समाचार मिलने के योग बन रहे है। आप अपनी स्किल्स को और बेहतर करने पर ध्यान देंगे। समाज में आपके सराहनीय कार्यों के लिये आपको सम्मनित किया जायेगा। शाम का समय आप अपने परिवार के साथ बिताएंगे, परिवार में हंसी खुशी का माहौल बना रहेगा। आज किसी प्रोजेक्ट को लेकर ऑफिशियल यात्रा संभव है। आज पारिवारिक व्यवस्था को लेकर कुछ नोकझोंक रह सकती है।

पैसों के मामले में दिन ठीक रहेगा। लंबे समय से अटका हुआ या फंसा हुआ पैसा वापस मिलने की उम्मीद बन रही है। व्यापार करने वाले जातकों के लिए दिन सामान्य रूप से अच्छा है। पुराने संपर्कों या किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह से आपके अटके हुए काम गति पकड़ेंगे। वहीं आज किसी भी महत्वपूर्ण दस्तावेज को ठीक से पढ़ने के बाद ही हस्ताक्षर करें। काम की भागदौड़ और मानसिक तनाव के कारण शाम तक थकान महसूस हो सकती है, इसलिए आज अपनी सेहत का खास ध्यान रखें।

  • शुभ रंग- नारंगी, केसरिया
  • शुभ अंक- 6

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें-

Nirajala Ekadashi 2026 Date: निर्जला एकादशी का व्रत कब रखा जाएगा, जान लीजिए पूरे साल की सबसे बड़ी एकादशी की सही डेट

Nautapa 2026: नौतपा में भयंकर गर्मी किस ओर इशारा करती है? जान लीजिए क्या है बड़ा संकेत

More Rashifal News