A
  1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. Love Horoscope 18 May 2026: किसी तीसरे व्यक्ति की दखलअंदाजी प्रेम जीवन में ला सकती है दूरियां, 3 राशियां रहें सतर्क, पढ़ें लव राशिफल

Love Horoscope 18 May 2026: किसी तीसरे व्यक्ति की दखलअंदाजी प्रेम जीवन में ला सकती है दूरियां, 3 राशियां रहें सतर्क, पढ़ें लव राशिफल

Love Horoscope 18 May 2026: आज के दिन प्रेम संबंधों में कुछ राशियों उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। रिश्ते में तीसरे व्यक्ति की दखलअंदाजी भारी पड़ सकती है। आइए विस्तार से पढ़ते हैं सभी राशियों का प्रेम राशिफल।

Love Horoscope - India TV Hindi
Image Source : MAGNIFIC लव राशिफल

Love Horoscope 18 May 2026: आज 18 मई का दिन कुछ राशियों के लिए उतार-चढ़ाव भरा रह सकता है। प्रेम जीवन में किसी तीसरे की वजह से परेशानियां पैदा हो सकती हैं। हालांकि कुछ राशियों के लिए दिन अच्छा भी साबित होगा। आइए अब विस्तार से जान लेते हैं सभी 12 राशियों का आज का लव राशिफल। 

मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope)

लव पार्टनर के साथ सुखद क्षण बिताने का आज आपको मौका मिलेगा। गिलेशिकवों को दूर करने के आपके प्रयास सफल होंगे। 

वृषभ लव राशिफल (Taurus Love Horoscope)

आपकी राशि में बैठे चंद्रमा आज आपको रचनात्मक बनाएंगे। आप पार्टनर को आकर्षित करने के लिए कोई अच्छा गिफ्ट प्लान कर सकते हैं।

मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope)

काम की व्यस्तता के कारण आज पार्टनर को समय नहीं दे पाएंगे। हालांकि शाम के समय फोन पर बात करके पार्टनर की नाराजगी दूर कर सकते हैं। 

कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope)

आज आप बेहद भावुक नजर आ सकते हैं। अपनी भावनाओं को पार्टनर के साथ व्यक्त करने से दिल हल्का होगा। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग आपको प्राप्त होगा। 

सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope)

आज के दिन गलती से भी किसी तीसरे को अपने संबंध के बीच न आने दें। तीसरे व्यक्ति की दखअंदाजी लव लाइफ में दूरियां पैदा कर सकती है।  

कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope) 

कन्या राशि के जातकों के पार्टनर को उनसे शिकायत हो सकती है कि आप उन्हें समय नहीं देते। उनको भरोसा दिलाने के लिए कि आप उनके साथ हैं शाम के समय आपको फोन पर बात करनी चाहिए। 

तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope)

तुला राशि के लोग आज के दिन पार्टनर के साथ कहीं घूमने निकल सकते हैं। अगर सिंगल हैं तो मिंगल हो सकते हैं।  

वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope)

आज किसी तीसरे व्यक्ति की दखलअंदाजी की वजह से लव लाइफ की गाड़ी पटरी से उतर सकती है। किसी दूसरे की बात सुनने की बजाय अपने पार्टनर की बातों पर भरोसा करें।  

धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope)

धनु राशि वाले बेहद रोमांटिक मूड में आज नजर आ सकते हैं। पार्टनक को मीठी-मीठी बातें करके आप रिझा सकते हैं।  

मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope)

सिंगल लोगों को किसी शादी या पार्टी में कोई खास आज मिल सकता है। जो लोग पहले से प्रेम संबंधों में हैं उनके लिए भी दिन अच्छा रहेगा। 

कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope) 

कुंभ वालों को आज के दिन किसी तीसरे की वजह से प्रेम जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। संबंध को सुधारना चाहते हैं तो शक करने से बचें।

मीन राशिफल (Pisces Love Horoscope)

मीन वालों को सोमवार के दिन जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। शिकायतें दूर होंगी और जीवन में सकारात्मक बदलाव आएंगे।  

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें:

Chanakya Niti: सफल लीडर बनने के लिए 3 गुणों का होना है सबसे जरूरी, तभी दुनिया मानेगी आपका लोहा

More Rashifal News