1. Hindi News
  2. धर्म
  3. चाणक्य नीति
  4. Chanakya Niti: सफल लीडर बनने के लिए 3 गुणों का होना है सबसे जरूरी, तभी दुनिया मानेगी आपका लोहा

Chanakya Niti: सफल लीडर बनने के लिए 3 गुणों का होना है सबसे जरूरी, तभी दुनिया मानेगी आपका लोहा

 Written By: Naveen Khantwal
 Published : May 17, 2026 08:46 am IST,  Updated : May 17, 2026 08:46 am IST

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य ने नीति शास्त्र में उन गुणों के बारे में भी बताया है जिनका होना आपको सफल लीडर बना सकता है। आज हम आपको इन्हीं गुणों के बारे में जानकारी देंगे।

Chanakya Niti- India TV Hindi
चाणक्य नीति Image Source : CANVA

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य के अनुसार श्रेष्ठ लीडर बनने के लिए आपके अंदर कुछ गुण अवश्य होने चाहिए। जैसे एक अच्छे लीडर को अपनी टीम का सम्मान प्राप्त करने के लिए हमेशा अनुशासित होना चाहिए क्योंकि अगर लीडर ही अनुशासित नहीं होगा तो टीम के बाकी सदस्य भी अनुशासनहीन होंगे। इसी तरह दो और गुण भी हैं जो आपको अच्छा लीडर बनाते हैं और आपने नाम का लोहा ऑफिस में हर कोई मानता है। आइए विस्तार से जानते हैं इन गुणों के बारे में।  

अनुशासन 

आचार्य चाणक्य के अनुसार एक अच्छे लीडर को हमेशा अनुशासित और आत्म नियंत्रित होना चाहिए। आप अपने अधीनस्थ लोगों को तभी अनुशासन में रहने की सीख दे सकते हैं जब आप भी अनुशासित हों। आपको टीम के बीच अपनी भावनाओं को लेकर भी अनुशासित रहना चाहिए। भावनाओं में बहकर बुरे शब्दों का इस्तेमाल करना या आपा खो देना भी अनुशासनहीनता ही मानी जाती है। वहीं जो व्यक्ति हमेशा अनुशासित रहता है उसको टीम के लोगों से हमेशा सम्मान मिलता है। 

सबको साथ लेकर चलने का हुनर

चाणक्य के अनुसार जो व्यक्ति सबको साथ लेकर चलता है और हमेशा निष्पक्ष रहता है उसको सफल लीडर माना जाता है। वहीं अगर लीडर टीम के लोगों के बीच भेदभाव करता है, किसी को ज्यादा तो किसी को कम सम्मान देता है तो टीम के बीच उसकी छवि खराब होती है। इसकी वजह से टीम के अंदर असंतोष की भावना फैलती है और काम पर भी बुरा असर पड़ता है। इसलिए निष्पक्ष और सबको साथ लेकर चलना एक सफल लीडर की पहचान है। 

हमेशा सीखते रहने का हुनर 

जो व्यक्ति हमेशा कुछ न कुछ नया सीखता रहता है वो दूसरों का भी सही मार्गदर्शन करता है। इसलिए एक सफल लीडर में भी चाणक्य इस गुण का मौजूद होना अनिवार्य मानते हैं। हमेशा कुछ सीखते रहने से आपको टीम का मार्गदर्शन करने के साथ ही नई रणनीति बनाने में भी मदद मिलती है।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें:

Astrology: अंगारों पर चलने का दम रखते हैं 4 राशियों के लोग, इनका साहस दिलाता है इन्हें बड़ी उपलब्धि

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Chanakya Niti से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म