1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. 20 अगस्त का लव राशिफल: आज इन राशियों के प्रेम जीवन में घुलेगी मिठास, पार्टनर से मिल सकता है प्यारा सा सरप्राइज

20 अगस्त का लव राशिफल: आज इन राशियों के प्रेम जीवन में घुलेगी मिठास, पार्टनर से मिल सकता है प्यारा सा सरप्राइज

20 अगस्त का दिन लव लाइफ के लिहाज से बेहद खास रहने वाला है। आद कुछ राशियों के जातकों को पार्टनर से कोई खास सरप्राइज मिल सकता है। वहीं कुछ राशि वालों के रिश्ते में मधुरता आएगी। यहां पढ़िए सभी 12 राशियों का लव राशिफल।

आज का लव राशिफल- India TV Hindi
Image Source : FILE IMAGE आज का लव राशिफल

आज का दिन इन राशि के जातकों की लव लाइफ के लिए बेहद ही खास रहने वाला है। इन्हें पार्टनर से प्यारा सा और कुछ खास सरप्राइज मिल सकता है। इतना ही नहीं इनके जीवन में प्रेम की बौछार पड़ सकती है। वहीं कुछ लोगों के रिश्तों में मिठास और नजदीकियां बढ़ेंगी। तो ऐसे में यहां जान लीजिए कि आज का दिन आपकी लव और मैरिज लाइफ के लिए कैसा रहने वाला है। तो यहां विस्तार से पढ़िए सभी 12 राशियों का लव राशिफल के बारे में।

मेष राशि

आज अपने साथी से प्यार का इजहार करें। इसके साथ ही पार्टनर के साथ कहीं बार घूमने जाने का प्लान करें। यह यात्रा आप दोनों को अच्छे पल देगी जिससे आपका संबंध मजबूत होगा। आज शाम का समय शांत और सुखद रहेगा साथी के साथ क्वालिटी टाइम बिताएंगे।

वृषभ राशि

आज का दिन बेहद रोमांटिक रहेगा। पार्टनर के साथ अच्छा वक्त बिताएंगे और शाम तक कोई प्यारा सरप्राइज मिल सकता है। आज आप अपनी लव लाइफ के बारे में कोई खास निर्णय ले सकते हैं। सिंगल लोगों के जीवन में किसी खास की एंट्री हो सकती है।

मिथुन राशि

आज पार्टनर के लिए समय निकालें और अपने प्यार का इजहार करें। पार्टनर के प्रति मन में उमड़ा प्यार का सागर आपको दिनभर खुश रखेगा। वहीं आपकी सकारात्मक ऊर्जा ही दूसरों को आपकी ओर आकर्षित करती है।

कर्क राशि

आज आपके बीच की पुरानी गलतफहमियां दूर होंगी। एक-दूसरे के प्रति सम्मान और प्यार बढ़ेगा, जिससे रिश्ता मजबूत होगा। वहीं सिंगल लोग किसी खास के प्रति आकर्षित महसूस करेंगे। ऐसे में अपने दिल की बात कहने में बिल्कुल भी देरी न करें। पार्टनर से प्यारा सा सरप्राइज मिल सकता है।

सिंह राशि

आज एक-दूसरे पर भरोसा बढ़ेगा। पुरानी बातों को बीच में न लाएं और वर्तमान पल का आनंद लें। आपके सितारे यह बता रहे हैं कि आपका यह रिश्ता लंबा चलने वाला हैं। वैवाहिक और प्रेम जीवन दोनों के लिए आज का दिन उत्तम रहेगा।

कन्या राशि

आपके आकर्षण से आज आपका पार्टनर काफी प्रभावित रहेगा। रिश्ते में ताजगी बनाए रखने के लिए हंसी-मजाक जरूर करें। आज घरेलू कामों में व्यस्तता रह सकती है। पार्टनर की बात सुनें और शांत रहकर स्थिति को संभालें। अगर आप दोनों किसी भी काम को साथ मिलकर करेंगे तो आपको हमेशा सफलता प्राप्त होगी।

तुला राशि

आज काम की व्यस्तता के कारण आपको प्यार के लिए थोड़ा कम समय मिलेगा। तनाव को रिश्ते में जगह न दें, इससे दरार आ सकती है। अपने पार्टनर का खास ध्यान रखें और छोटी-मोटी बातों को नजरअंदाज करें। अगर किसी से अपने दिल की बात कहना चाहते हैं तो आज का दिन आपके पक्ष में रहेगा।

वृश्चिक राशि

पार्टनर के प्रति अपने प्यार का इजहार करना आज बेहद जरूरी है। साथ बैठकर भोजन करना या किसी छोटी यात्रा पर जाना आपके रिश्ते को मजबूत करेगा। लव लाइफ में आ रही कमियों को समझने का प्रयास करें।

धनु राशि

आज आप काफी भावुक और उत्साहित महसूस करेंगे। आपका साथी आज आपकी पहली प्राथमिकता रहेगा, जिसके साथ आप सुनहरे पल बिताना चाहेंगे। प्यार में पुरानी बातों को भूलकर माफ करना आपके रिश्ते को और मजबूत बनाएगा।

मकर राशि

आज का दिन अपनी भावनाओं को खुलकर व्यक्त करने का है। अपने दिल के सबसे करीब इंसान को यह जरूर बताएं कि आपके जीवन में उनका क्या महत्व है। अपने पार्टनर पर हमेशा विश्वास रखें और उनका सम्मान करें।

कुंभ राशि

प्रेम के मामले में आज आप काफी खुशकिस्मत रहने वाले हैं। पार्टनर के साथ आपकी अंतरंगता और तालमेल बढ़ेगा। आज आपकी पहली प्राथमिकता आपके प्रियजन होंगे और उनसे बातचीत आपको सुकून देगी।

मीन राशि

प्रियजनों से जुड़ी कोई बात आपको थोड़ी चिंता दे सकती है, लेकिन आपकी बुद्धिमत्ता से स्थितियां संभाल ली जाएंगी। आज आपकी लव लाइफ स्मूथ और रंगीन रहेगी। दूसरों के अच्छे सुझावों पर ध्यान दें।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें: 

मेष और कुंभ समेत इन 4 राशियों के सितारे रहेंगे बुलंद, अधूरे काम होंगे पूरे और बढ़ेगी इनकम, क्या आपकी राशि भी है इसमें शामिल

More Rashifal News