1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. 26 जुलाई 2026 का लव राशिफल: मेष-सिंह वालों को पार्टनर से मिल सकता है सरप्राइज, जानें कैसा रहेगा आपके लिए आज का दिन

26 जुलाई 2026 का लव राशिफल: मेष-सिंह वालों को पार्टनर से मिल सकता है सरप्राइज, जानें कैसा रहेगा आपके लिए आज का दिन

रविवार का दिन मेष और सिंह के साथ ही कुछ राशियों के लिए यादगार रह सकता है। पार्टनर से सरप्राइज मिलने के आसार हैं। पढ़ें सभी 12 राशियों का लव राशिफल।

Love Horoscope - India TV Hindi
Image Source : MAGNIFIC लव राशिफल

आज 26 जुलाई रविवार के दिन चंद्रमा धनु राशि में गोचर करेंगे। इसलिए आज का दिन मेष-सिंह सहित कुछ राशियां प्रेम जीवन में अच्छे परिणाम पा सकती हैं। वहीं कुछ राशियों को सावधानी भी प्रेम जीवन में अवश्य बरतनी होगी। आइए ऐसे में जानते हैं सभी 12 राशियों के प्रेम जीवन का राशिफल। 

मेष राशि 

आज के दिन प्रेम जीवन सुखद बदलाव आपको देखने को मिल सकते हैं। पार्टनर किसी तरह का सरप्राइज इस राशि के जातकों को दे सकता है।       

वृषभ राशि 

प्रेम संबंधों के लिहाज से दिन मिलाजुला रहेगा। संभव है कि किसी काम के चलते आज पार्टनर से आपको दूरी बनानी पड़े।      

मिथुन राशि 

मिथुन वालों के लिए दिन अच्छा रह सकता है। आज प्रेम जीवन में आ रही दूरियां कम हो सकती हैं।               

कर्क राशि 

कर्क वालों वालों को आज के दिन प्रेम जीवन में सतर्कता बरतनी होगी। आपकी कोई बात पार्टनर को चुभ सकती है।               

सिंह राशि 

सिंह राशि के जातकों को लव पार्टनर से सरप्राइज गिफ्ट मिलने की संभावना है। गिलेशिकवे आज के दिन दूर हो सकते हैं।          

कन्या राशि  

पार्टनर को आपकी बातें आज अच्छी लगेंगी। दुनिया से दूर आज पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताते आप देखे जा सकते हैं।                

तुला राशि 

तुला राशि के जातकों पार्टनर के साथ किसी ऐडवेंचर्स ट्रिप पर जाने का प्लान बन सकता है। अपनी वाणी से जीवनसाथी को प्रभावित कर सकते हैं।                

वृश्चिक राशि 

आपके लिए दिन अच्छा रहेगा बीते दिनों में जो परेशानियां प्रेम जीवन में आयी थीं वो दूर हो सकती हैं। बढ़िया सा सरप्राइज पार्टनर दे सकता है।               

धनु राशि 

आपके प्रथम भाव में चंद्रमा का आज गोचर होगा। इसके चलते आपके व्यवहार में सौम्यता देखने को मिलेगी और पार्टनर के साथ आप अच्छा वक्त बिता पाएंगे।   

मकर राशि 

मकर राशि वालों के प्रेम जीवन में अच्छे बदलाव आ सकते हैं। सिंगल लोग आज मिंगल कर सकते हैं।                 

कुंभ राशि 

प्यार का सही अर्थ आज आपको समझ आ सकता है। आपके उदास चेहरे पर पार्टनर खुशी लाने की कोशिश करता नजर आएगा।              

मीन राशि 

आज मीन वालों को प्रेम के रिश्ते के बीच में किसी तीसरे को नहीं आने देना चाहिए। अगर आप ऐसा करते हैं तो प्रेम जीवन में दूरियां बढ़ सकती हैं।       

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें: 

साप्ताहिक राशिफल: इस हफ्ते जुलाई माह की समाप्ति और अगस्त की होगी शुरुआत, जानें सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सप्ताह

More Rashifal News