1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. साप्ताहिक राशिफल: इस हफ्ते जुलाई माह की समाप्ति और अगस्त की होगी शुरुआत, जानें सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सप्ताह

साप्ताहिक राशिफल: इस हफ्ते जुलाई माह की समाप्ति और अगस्त की होगी शुरुआत, जानें सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सप्ताह

 Written By: Naveen Khantwal
 Published : Jul 25, 2026 07:54 am IST,  Updated : Jul 25, 2026 07:54 am IST

इस सप्ताह की शुरुआत जुलाई 27 तारीख से होगी और इसका अंत अगस्त 2 तारीख को होगा। इस सप्ताह में मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों को कैसे परिणाम मिल सकते हैं, आइए जानते हैं।

साप्ताहिक राशिफल - India TV Hindi
साप्ताहिक राशिफल Image Source : INDIA TV

जुलाई के इस सप्ताह की शुरुआत 27 तारीख से होगी और इस सप्ताह का अंत अगस्त के माह में 2 तारीख को होगा। इस सप्ताह में शुक्र कन्या राशि में गोचर भी करेंगे और साथ ही 29 जुलाई को नक्षत्र भी बदलेंगे। ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के चलते यह सप्ताह कुछ राशियों के लिए बेहद खास रह सकता है। आइए ऐसे में जान लेते हैं की 27 जुलाई से 2 अगस्त के इस सप्ताह में सभी 12 राशियों को जीवन में कैसे परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। 

मेष राशि 

जुलाई महीने का अंत इस राशि के लोगों के लिए शुभ साबित हो सकता है। करियर के क्षेत्र में नए अवसर मिल सकते हैं। हालांकि सेहत को लेकर सतर्क आपको रहना होगा। 

वृषभ राशि 

इस सप्ताह की शुरुआत में तनाव की स्थिति पारिवारिक जीवन में बन सकती है, वार्तालाप के दौरान शब्दों का चयन सोच समझकर करें। सप्ताह का अंत सुखद रह सकता है। 

मिथुन राशि 

यह सप्ताह आपके लिए बदलावों से भरा रह सकता है। कार्यक्षेत्र में कुछ लोगों को अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। चतुर्थ भाव में आपके राशि के स्वामी का गोचर आपको आर्थिक लाभ दिला सकता है। 

कर्क राशि 

भावनाओं को इस सप्ताह काबू में रखें। जल्दबाजी में आकर कोई भी फैसला लेने से आपको बचना चाहिए। सप्ताह के आखिरी दिनों में लव पार्टनर के साथ अच्छा समय बीत सकता है। 

सिंह राशि 

आपको मान-सम्मान की प्राप्ति इस हफ्ते में हो सकती है। आपके द्वितीय भाव में शुक्र का गोचर आपको आर्थिक लाभ भी दिलाएगा। 

कन्या राशि 

आपकी राशि के स्वामी आपके प्रथम भाव में गोचर करेंगे और आपको बौद्धिक शक्ति प्रदान करेंगे। इस सप्ताह करियर और सामाजिक स्तर पर शुभ फल आपको मिल सकते हैं। 

तुला राशि 

आपकी योजनाएं इस सप्ताह में पूरी हो सकती हैं। कारोबारियों को बड़ी डील मिलने के योग हैं। आप लोग ऊर्जा से भरे रहेंगे। 

वृश्चिक राशि 

जुलाई का यह सप्ताह वृश्चिक राशि के जातकों के स्वास्थ्य में अच्छे बदलाव ला सकता है। जीवन का आनंद आप ले सकते हैं। अटका पैसा वापस मिल सकता है। 

धनु राशि 

आपको इस सप्ताह में भाग्य का साथ मिलेगा। अचानक से नौकरी में परिवर्तन के भी योग हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं में आपको सफलता मिल सकती है। 

मकर राशि 

कार्यस्थल पर आपका रुतबा बढ़ सकता है। सेहत में अच्छे बदलाव आ सकते हैं। कुछ लोग अपना कारोबार इस सप्ताह में शुरू करने का विचार बना सकते हैं। 

कुंभ राशि 

इस राशि के जातकों को सेहत के प्रति सचेत रहना होगा। धन का लेन देन भी सोच-समझकर करें। शिव मंत्रों का जप करने से आपको लाभ मिल सकता है।

मीन राशि 

इस राशि के जो लोग विवाह योग्य हैं उन्हें योग्य जीवनसाथी मिलने के योग हैं। पारिवारिक जीवन में सुख-समृद्धि इस राशि वालों को मिल सकती है। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें:

शुक्र ग्रह 29 जुलाई को सूर्य के नक्षत्र में करेंगे प्रवेश, वृषभ-धनु सहित 3 राशियों को मिल सकते हैं शुभ परिणाम

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राशिफल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।