सोमवार के दिन भगवान शिव के 4 मंत्रों का जप करना बेहद शुभ, मानसिक शांति और पारिवारिक सुख की होगी प्राप्ति
सोमवार के दिन भगवान शिव के 4 मंत्रों का जप करना बेहद शुभ, मानसिक शांति और पारिवारिक सुख की होगी प्राप्ति
Bhagwan Shiv Ke Mantra: सोमवार के दिन अगर आप भगवान शिव के कुछ मंत्रों का जप करते हैं तो आपको मानसिक शांति और पारिवारिक सुख की प्राप्ति होती है। आइए जानते हैं इन मंत्रों के बारे में।
Published : May 03, 2026 03:13 pm IST, Updated : May 03, 2026 03:13 pm IST
1/5Image Source : Freepik
सोमवार के दिन भगवान शिव के कुछ मंत्रों का जप करना आपके लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है। इन मंत्रों का जप करने से आपको मानसिक शांति और पारिवारिक सुख प्राप्त होता है। साथ ही कुंडली में शनि और चंद्रमा की स्थिति भी सुधरती है क्योंकि ये दोनों ही भगवान शिव के परम भक्त हैं। आइए जानते हैं इन मंत्रों के बारे में।
2/5Image Source : Freepik
भगवान शिव का रुद्र गायत्री मंत्र- 'ॐ सर्वेश्वराय विद्महे शूलहस्तय धीमहि तन्नो रुद्रः प्रचोदयात्' का सोमवार के दिन जप करने से घर के कलह क्लेश दूर होते हैं और आपको मानसिक शांति मिलती है। घर के वातावरण को शुद्ध बनाने के लिए इस मंत्र का जप सोमवार को करना चाहिए।
3/5Image Source : Freepik
ॐ तत्पुरुषाय विद्महे महादेवाय धीमहि तन्नो रुद्रः प्रचोदयात्- ये शिव गायत्री मंत्र है। इस मंत्र का जप करने से आपको बुद्धि और विवेक की प्राप्ति होती है। साथ ही पारिवारिक सुख और धन-धान्य भी इस मंत्र का जप करने से आप प्राप्त करते हैं।
4/5Image Source : Freepik
भगवान शिव का महामृत्युंजय मंत्र- ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्। उर्वारुकमिव बन्धनान्मृत्योर्मुक्षीय माऽमृतात्। इस मंत्र का जप करने से रोग-दोष और शोक से आपको मुक्ति मिलती है। यह मंत्र आपको भय मुक्त भी करता है और जीवन में सुख-शांति की आपको प्राप्ति होती है।
5/5Image Source : Freepik
ॐ नमः शिवाय- ये भगवान शिव का पंचाक्षरी मंत्र है इसका जप सोमवार के दिन करने से आपको आत्मिक शुद्धि प्राप्त होती है और ज्ञान का प्रकाश आपको प्राप्त होता है। यह मंत्र जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने वाला माना जाता है।