1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. मेष-कर्क सहित 4 राशियां प्रेम जीवन में रहें सतर्क, किसी तीसरे की वजह से पार्टनर से बढ़ सकती हैं दूरियां, पढ़ें लव राशिफल

मेष-कर्क सहित 4 राशियां प्रेम जीवन में रहें सतर्क, किसी तीसरे की वजह से पार्टनर से बढ़ सकती हैं दूरियां, पढ़ें लव राशिफल

आज 26 जून का दिन कुछ राशियों के प्रेम जीवन के लिए उतार-चढ़ाव भरा रह सकता है। चंद्रमा का नीच राशि में जाना इसकी मुख्य वजह होगा। आइए जानते हैं 26 जून का लव राशिफल।

Love Horoscope - India TV Hindi
Image Source : MAGNIFIC लव राशिफल

चंद्रमा 26 जून के दिन अपनी नीच राशि वृश्चिक में गोचर करेंगे। चंद्रमा का यह गोचर दोपहर के समय होगा। चंद्रमा के नीच राशि में होने के कारण कुछ राशियों को लव लाइफ में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। आइए ऐसे में जान लेते हैं सभी 12 राशियों का लव राशिफल। 

मेष राशि 

आपके आठवें भाव में चंद्रमा का होना आपके लिए अच्छा नहीं कहा जा सकता। किसी तीसरे की वजह से प्रेम जीवन में दूरियां आ सकती हैं, इसलिए सतर्क रहें।  

वृषभ राशि 

आपके लिए भी आज का दिन प्रेम जीवन के लिहाज से मिलाजुला रहेगा। दिन की शुरुआत अच्छी होगी लेकिन शाम के समय आपको थोड़ा सतर्क रहने की आश्यकता होगी।  

मिथुन राशि 

आपके प्रेम संबंधों पर किसी की नजर न लगे, इसलिए दूसरों की सुनने की बजाय अपने पार्टनर से बातें करें। कोई गलतफहमी है तो पार्टनर के साथ मिलकर उसे दूर करने की कोशिश करें।  

कर्क राशि 

लव राशिफल के अनुसार आपके लिए दिन थोड़ा प्रतिकूल साबित हो सकता है। कोई तीसरा व्यक्ति आपके प्रेम जीवन में दिक्कतें पैदा कर सकता है, सावधान रहें।  

सिंह राशि 

लव राशिफल के अनुसार यह दिन सिंह राशि वालों के लिए अच्छा रहने वाला है। पार्टनर में आपको सच्चा दोस्त दिखेगा और उनसे दिल की बातें साझा आप कर सकते हैं। 

कन्या राशि 

आपकी वाणी में मिठास पार्टनर को आपके और करीब लेकर आएगी। कुछ लोग पार्टनर के साथ भविष्य की बातें करते नजर आ सकते हैं।  

तुला राशि 

आपके लिए आज का दिन बेहतरीन साबित हो सकता है। पार्टनर के साथ आप अच्छा समय बिता पाएंगे और वाणी में भी मिठास देखने को मिल सकती है।  

वृश्चिक राशि

आपके प्रथम भाव में चंद्रमा का होना आपके मानसिक स्वास्थ्य पर तो अच्छा असर डालेगा। हालांकि लव पार्टनर के साथ किसी दोस्त या रिश्तेदार की वजह से दूरियां बढ़ सकती हैं।  

धनु राशि 

चंद्रमा भले ही नीच राशि में हों लेकिन आपका लाभ भाव सक्रिय होगा जिसके चलते पार्टनर के साथ अच्छा समय बिता सकते हैं। पार्टनर के जरिए अच्छा उपहार कुछ लोगों को मिल सकता है।

मकर राशि 

आज के दिन आपको किसी भी तीसरे व्यक्ति को प्रेम जीवन में दखलअंदाजी नहीं करने देना चाहिए। ऐसा करेंगे तो पार्टनर का आप पर से विश्वास उठ सकता है।  

कुंभ राशि 

इस राशि के लोगों का प्रेम जीवन आज सुखद रहेगा। आप दिल की बातों को जुबां पर लाएंगे और पार्टनर को रिझा पाने में कामयाब होंगे।  

मीन राशि 

चंद्रमा की मीन वालों के लिए मिलीजुली साबित होगी। दिन की शुरुआत रोमांटिक बातों के साथ हो सकती है। हालांकि शाम थोड़ी गमगीन रह सकती है।  

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें: 

शुक्र-केतु जुलाई में करेंगे युति, प्रेम और वैराग्य के कारक ग्रहों का एक साथ बैठना 3 राशियों के लिए प्रतिकूल, रिश्तों को लेकर रहें सतर्क

More Rashifal News