Mahalakshmi Vrat 2022: 3 सितंबर से सोलह दिवसीय महालक्ष्मी व्रत की शुरुआत हो रही है जो 18 सितंबर तक चलेंगे। महालक्ष्मी व्रत की शुरुआत अष्टमी तिथि में या राधा अष्टमी के दिन से होती है और राधा अष्टमी आज ही है। आचार्य इंदु प्रकाश के अनुसार, जो व्यक्ति महालक्ष्मी के इन सोलह दिनों का व्रत करेगा, सोलह दिन तक मां लक्ष्मी की विधि विधान से पूजा-अर्चना करेगा और उनके मंत्रों का उच्चारण करेगा, उसे अखण्ड लक्ष्मी की प्राप्ति होगी। उसके घर में कभी भी पैसे की कमी नहीं होगी और हमेशा सुख-समृद्धि और खुशहाली बनी रहेगी। ऐसे में जानिए इन सोलह दिनों के दौरान विभिन्न राशि वालों को माता महालक्ष्मी की कृपा पाने के लिए किस चीज की हवन करने से मिलेगा लाभ।
मेष राशि
Image Source : INDIA TVमेष राशि
आपको माता महालक्ष्मी की कृपा पाने के लिए इन 16 दिनों के दौरान कमल के ताजे या सूखे फूलों को जल में भीगो कर हवन करना चाहिए।
वृष राशि
Image Source : INDIA TVवृष राशि
आपको माता महालक्ष्मी की कृपा पाने के लिए इन 16 दिनों के दौरान मधु, घी और शक्कर से युक्त बेल के फलों से होम करना चाहिए।
मिथुन राशि
Image Source : INDIA TVमिथुन राशि
आपको माता महालक्ष्मी की कृपा पाने के लिए इन 16 दिनों के दौरान घी में दुर्वा भीगोकर होम करना चाहिए।
कर्क राशि
Image Source : INDIA TVकर्क राशि
आपको माता महालक्ष्मी की कृपा पाने के लिए इन 16 दिनों के दौरान चावल से होम करना चाहिए।
सिंह राशि
Image Source : INDIA TVसिंह राशि
आपको माता महालक्ष्मी की कृपा पाने के लिए इन 16 दिनों के दौरान घी में गिलोय डुबोकर होम करना चाहिए।
कन्या राशि
Image Source : INDIA TVकन्या राशि
आपको माता महालक्ष्मी की कृपा पाने के लिए इन 16 दिनों के दौरान घी में मदार की लकड़ी डुबोकर होम करना चाहिए।
तुला राशि
Image Source : INDIA TVतुला राशि
आपको इन 16 दिनों के दौरान काली मिर्च, जीरा और सूखे नारियल की गिरी से युक्त गुड़ और घी में पके हुए पुओं का होम करना चाहिए।
वृश्चिक राशि
Image Source : INDIA TVवृश्चिक राशि
आपको माता महालक्ष्मी की कृपा पाने के लिए इन 16 दिनों के दौरान घी से युक्त नन्द्यावर्त के पुष्पों, पीली सरसों और लक्ष्मीवल्ली, जिसे मेषश्रृंगी भी कहते हैं, उससे हवन करना चाहिए। अगर आपको सारी चीज़ें न मिलें, तो इनमें से जो भी चीज़ें मिले, उनसे हवन कीजिये।
धनु राशि
Image Source : INDIA TVधनु राशि
आपको इन 16 दिनों के दौरान सफेद तिल से होम करना चाहिए।
मकर राशि
Image Source : INDIA TVमकर राशि
आपको इन 16 दिनों के दौरान गुड़ मिश्रित जौ, तिल और चावल से होम करना चाहिए।
कुंभ राशि
Image Source : INDIA TVकुंभ राशि
आपको इन 16 दिनों के दौरान घिसे हुए नारियल की गिरी में घी मिलाकर होम करना चाहिए।
मीन राशि
Image Source : INDIA TVमीन राशि
आपको इन 16 दिनों के दौरान दूध, चावल की खीर से होम करना चाहिए।
(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं)
More Rashifal News