Makar Rashifal 13 May 2026: मकर शनि देव की प्रिय राशि मानी जाती है। इस राशि के लोग बुद्धिमान और मेहनती होते हैं। हर कीमत पर सफलता हासिल करके ही दम लेते हैं। खास बात ये है कि मकर वालों के लिए 13 मई का दिन बेहद शानदार साबित होने वाला है। आपको इस दिन कुछ न कुछ अच्छा समाचार सुनने को मिल सकता है। परिवार का माहौल बेहद सकारात्मक रहने वाला है। चलिए अब विस्तार से जानते हैं 13 मई का मकर राशिफल।
मकर राशिफल 13 मई 2026
- बुधवार का दिन आपके लिए खुशहाल रहने वाला है।
- आपको अच्छी खबर मिलने के योग हैं। यह खुशी आपके घर में बेटे के करियर को लेकर हो सकती है।
- ऑफिस में आपको एक नया काम मिल सकता है, जिसे पूरा करके आपको भी खुशी होगी।
- शाम परिवार वालों के साथ बितायेंगे, जिससे पारिवारिक जीवन खुशहाल बनेगा।
- आपको माता-पिता के साथ किसी समारोह में जा सकते हैं।
- आपको शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों को तरक्की के नये अवसर मिल सकते हैं।
- इस राशि की कामकाजी महिलाओं को ऑफिस में प्रोत्साहन मिलेगा।
मकर राशि शुभ रंग और अंक
- शुभ रंग - पीला
- शुभ अंक - 3
(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)
यह भी पढ़ें:
प्लूटो का नक्षत्र परिवर्तन: बदल जाएगी इन 4 राशियों की तकदीर, अचानक मिलेगा अटका हुआ पैसा!
More Rashifal News