A
  1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. Makar Rashifal 5 Dec 2025: अच्छा व्यवहार कार्यक्षेत्र में बढ़ाएगा सम्मान, विद्यार्थी भी पाएंगे अनुकूल परिणाम, पढ़ें आज का राशिफल

Makar Rashifal 5 Dec 2025: अच्छा व्यवहार कार्यक्षेत्र में बढ़ाएगा सम्मान, विद्यार्थी भी पाएंगे अनुकूल परिणाम, पढ़ें आज का राशिफल

Makar Rashifal 5 December 2025: आज मकर राशि वालों को करियर क्षेत्र में अच्छे बदलाव देखने को मिल सकते हैं। सीनियर्स की तारीफ आपको मोटिवेट करेगी। यहां जानें विस्तार से अपना दैनिक राशिफल।

Aaj Ka Makar Rashifal - India TV Hindi
Image Source : INDIA TV आज का मकर राशिफल

Makar Rashifal 5 December 2025: मकर राशि के जातकों को मेहनती और कार्य के प्रति वफादार माना जाता है। शनि के प्रभाव के कारण ये न्यायप्रिय भी होते हैं। जो लक्ष्य ये तय करते हैं उसको पाने के लिए हर संभव कोशिश कर सकते हैं। 5 दिसंबर 2025 शुक्रवार के दिन इस राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में अनुकूल परिणाम देखने को मिल सकते हैं। कारोबारियों को भी आज के दिन लाभ मिलने की संभावना है। आइए अब विस्तार से जानते हैं कि मकर राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है। 

अच्छे प्रदर्शन का प्रभाव आपके करियर पर स्पष्ट रूप से दिखाई देगा

आज वरिष्ठ अधिकारी आपके काम की तारीफ करेंगे। आपकी सैलरी में बढ़ोतरी भी होगी, जिससे आप आज पूरे दिन प्रसन्न रहेंगे। आज आप अपने सीनियर्स के प्रति अच्छा व्यवहार बनाए रखें। छात्रों के लिए आज का दिन अनुकूल रहने वाला है। आपके अच्छे प्रदर्शन का प्रभाव आपके करियर पर स्पष्ट रूप से दिखाई देगा। आज आपके व्यापार में फायदे के आसार नजर आ रहे हैं। धन लाभ से आप अपने अटके हुए काम पूरे करने में सफल होंगे। आज घर के बड़ों की सलाह कारगर साबित होगी।

आज के दिन आपके लिए शुभ रंग वायलेट और शुभ अंक 6 रहेगा। 

प्रेम जीवन में दिखेगा उत्साह 

आज के दिन मकर राशि वालों को प्रेम जीवन में अच्छे बदलाव देखने को मिल सकते हैं। आप पार्टनर के साथ बात करके उत्साहित होंगे, बीते समय की कुछ रंगीन यादों को फिर से उजागर कर सकते हैं। हालांकि अतिउत्साह में आकर कुछ गलत कहने से आपको बचना होगा।           

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें: 

More Rashifal News