1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. जुलाई में चमकेगा 3 राशियों के भाग्य का सितारा, रुके हुए कार्यों को मिल सकती है गति, पढ़ें मासिक लकी राशिफल

जुलाई में चमकेगा 3 राशियों के भाग्य का सितारा, रुके हुए कार्यों को मिल सकती है गति, पढ़ें मासिक लकी राशिफल

जुलाई के महीने में ग्रहों की चाल का कुछ राशियों पर बेहद सकारात्मक प्रभाव देखने को मिल सकता है। इन राशियों को भाग्य का भी सहयोग मिलने के योग हैं। आइए जानते हैं जुलाई मासिक लकी राशिफल।

Monthly Lucky Horoscope - India TV Hindi
Image Source : MAGNIFIC मासिक लकी राशिफल

जुलाई के महीने में शुक्र, सूर्य के साथ ही शनि और बुध ग्रह भी चाल बदलेंगे। ग्रहों की चाल का कुछ राशियों पर बेहद शुभ परिणाम देखने को मिल सकता है। ये राशियां भाग्य के सहारे जीवन में प्रगति पा सकती हैं। साथ ही इनके रुके हुए कार्य  भी बन सकते हैं। आइए ऐसे में जान लेते हैं जुलाई महीने का लकी राशिफल। 

वृषभ राशि 

आपकी राशि के स्वामी जुलाई के माह में आपके सुख भाव में गोचर करेंगे जिसके चलते आपको भी जीवन में सुखों की प्राप्ति होगी। साथ ही सूर्य की स्थिति के चलते भी आपको अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। भाग्य आपका साथ देगा जिसके चलते संपत्ति से जुड़ा कोई मुद्दा सुलझ सकता है। इस राशि के व्यापारियों को मुनाफा मिलने की भी पूरी संभावना है। आपके द्वारा लिए गए निर्णय पारिवारिक जीवन में भी आपको अच्छे परिणाम दिला सकते हैं। महीने के अंत में किसी खूबसूरत जगह पर घूमने का प्लान बन सकता है। सेहत में भी अच्छे बदलाव देखने को मिल सकते हैं। 

सिंह राशि 

जुलाई के महीने में सिंह वालों की रचनात्मक क्षमता बढ़ेगी क्योंकि शुक्र आपके लग्न भाव में विराजमान होंगे। इस राशि के जातकों को भाग्य के सहारे मनचाही जगह पर नौकरी मिलने के योग भी हैं। जो लोग मीडिया, फैशन इंडस्ट्री, फिल्म जगत में काम पाना चाहते हैं उनको भी अच्छा चांस मिल सकता है। किस्मत के सहारे आपके रुके हुए काम भी इस माह में पूरे हो सकते हैं। माह के मध्य में कुछ लोगों को विदेश जाने का चांस भी मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में आपके कार्यों की सराहना सीनियर्स कर सकते हैं। वैवाहिक जीवन में भी आपको सुखद बदलाव दिख सकते हैं। 

धनु राशि 

जुलाई का महीना आपके पारिवारिक और करियर क्षेत्र में बेहतरीन बदलाव लेकर आ सकता है। जरूरी काम इस माह में पूरे हो सकते हैं। पारिवारिक जीवन में अगर किसी वजह से परेशानियों का सामना आपको करना पड़ रहा था तो अब वो परेशानियां दूर हो सकती हैं। भाग्य का साथ आपको करियर के क्षेत्र में उन्नति के पथ पर ले जाएगा। अचानक से उच्च पद कुछ लोगों को प्राप्त होने की संभावना है। पुराने संपर्कों के जरिए कुछ लोग मनचाही नौकरी प्राप्ति कर सकते हैं। सेहत में भी धनु राशि के जातकों को सकारात्मक बदलाव दखने को मिल सकते हैं।  

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें: 

इस सप्ताह शुक्र देव होंगे 3 राशियों पर मेहरबान, प्रेम जीवन में आ सकते हैं सुखद बदलाव, पढ़ें साप्ताहिक लव राशिफल

More Rashifal News