1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. Budh Gochar 2025: शुक्र-बुध की युति से बनेगा लक्ष्मी नारायण योग, नवंबर का आखिरी सप्ताह जगाएगा इन 5 राशियों का भाग्य, बरसेगा पैसा!

Budh Gochar 2025: शुक्र-बुध की युति से बनेगा लक्ष्मी नारायण योग, नवंबर का आखिरी सप्ताह जगाएगा इन 5 राशियों का भाग्य, बरसेगा पैसा!

Budh Gochar 2025: 23 नवंबर को तुला में बुध-शुक्र की युति से लक्ष्मी नारायण योग बन रहा है। यह योग धन, सफलता और मान-सम्मान का कारक है, जो 5 राशियों के लिए यह समय बेहद शुभ होगा। शुक्र-बुध की युति से 5 राशियों के जातकों के जीवन में प्रमोशन, धन लाभ और सौभाग्य के प्रबल योग बन रहे हैं।

Shukra Budh Yuti in Tula- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK/CANVA बुध गोचर से शुक्र-बुध युति का शुभ योग

Budh Gochar 2025: बुध ग्रह 23 नवंबर 2025 को तुला राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। शुक्र ग्रह पहले से ही स्वराशि तुला में मौजूद हैं, जिससे अत्यंत शुभ लक्ष्मी नारायण योग बन रहा है। ज्योतिष के अनुसार यह योग व्यक्ति के जीवन में धन, सफलता, सौभाग्य और सम्मान लेकर आता है। ऐसे में नवंबर के अंतिम सप्ताह में कुछ राशियों पर इस योग का विशेष आशीर्वाद बरसने वाला है।

पांच राशियां ऐसी है, जिन पर बुध-शुक्र की युति भर-भर कर अपनी कृपा बरसाएगी। इनमें मेष, मिथुन, कर्क, मकर और तुला राशि शामिल हैं। ज्योतिषियों का कहना है कि बुध और शुक्र की युति से बनने वाले लक्ष्मी-नारायण योग से इन 5 राशि के जातकों को करियर में तरक्की मिलने, आर्थिक तंगी दूर होने और सौभाग्य वृद्धि के योग बन रहे हैं।  

मेष राशि: आर्थिक मजबूती और प्रमोशन के योग

मेष राशि के सप्तम भाव में यह गोचर हो रहा है, जो अत्यंत शुभ माना जा रहा है। इस दौरान आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और रुके हुए काम तेजी से पूरे होंगे। नौकरीपेशा लोगों के लिए प्रमोशन के योग बन रहे हैं। परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा, जिससे मानसिक तनाव कम होगा। यात्रा के भी योग हैं और यह यात्रा आपके लिए लाभदायक साबित होगी। निवेश से भी अच्छा फायदा मिल सकता है।

मिथुन राशि: नौकरी और व्यापार में बड़ा फायदा

मिथुन राशि के पंचम भाव में बुध का गोचर सौभाग्य लेकर आएगा। व्यापारियों और नौकरीपेशा लोगों के लिए यह समय बहुत सकारात्मक रहेगा। ऑफिस में आपके काम की प्रशंसा होगी। वरिष्ठ अधिकारियों से सराहना और नए अवसर मिलने की पूरी संभावना है। प्रेम जीवन में मधुरता बढ़ेगी, लेकिन सेहत को लेकर थोड़ा सावधान रहें।

कर्क राशि: धन लाभ और घर की सुख-सुविधाओं में वृद्धि

कर्क राशि के चतुर्थ भाव में बनने वाला यह योग बेहद शुभ है। धन लाभ के मजबूत योग बन रहे हैं। प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में सफलता मिलेगी। घर की सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। कार्यस्थल पर मान-सम्मान बढ़ेगा और सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त होगा। हालांकि खानपान में लापरवाही न बरतें। पूजा-पाठ और आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।

तुला राशि: समृद्धि और विदेश यात्रा के योग

तुला राशि के लग्न भाव में बुध का गोचर हो रहा है, जिसकी वजह से जीवन में सुख-समृद्धि बढ़ेगी। विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं और पुराने अटके कामों में सफलता मिलेगी। व्यापारियों को धन लाभ होगा। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। अविवाहित जातकों को शादी से जुड़ी खुशखबरी मिल सकती है।

मकर राशि: करियर में उन्नति और धन वृद्धि

मकर राशि के दशम भाव में बना यह शुभ योग करियर में तरक्की के मौके लेकर आएगा। नेतृत्व क्षमता बढ़ेगी और आर्थिक लाभ के योग प्रबल रहेंगे। सही जगह निवेश करने पर बड़ा फायदा होगा। प्रतियोगी परीक्षा देने वाले छात्रों के लिए यह समय बेहद अनुकूल है। स्वास्थ्य भी इस दौरान सामान्य रहेगा।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें: 

चाहे दिनभर कर लो कितनी भी पूजा-पाठ, अगर इस पहर में नहीं की साधना तो सब हो जाएगा बेकार!

हाथी की मूर्ति गलत दिशा में रखने से रूठ जाती है किस्मत! कंगाली से बचना चाहते हैं, तो जान लें फेंगशुई के ये जरूरी नियम

More Rashifal News