1. Hindi News
  2. धर्म
  3. वास्तु टिप्स
  4. हाथी की मूर्ति गलत दिशा में रखने से रूठ जाती है किस्मत! कंगाली से बचना चाहते हैं, तो जान लें फेंगशुई के ये जरूरी नियम

हाथी की मूर्ति गलत दिशा में रखने से रूठ जाती है किस्मत! कंगाली से बचना चाहते हैं, तो जान लें फेंगशुई के ये जरूरी नियम

 Written By: Arti Azad @Azadkeekalamse
 Published : Nov 18, 2025 02:25 pm IST,  Updated : Nov 18, 2025 02:25 pm IST

Elephant Statue Feng Shui Tips: चीनी वास्तु फेंगशुई में घर की सजावट की चीजों को रखने के सही नियम और दिशा के बारे में विस्तार से बताया गया है। आज हम जानेंगे घर में हाथी की मूर्ति रखने के फेंगशुई नियम, किस दिशा में हाथी की मूर्ति रखने से बढ़ता है धन और कौन सी मूर्ति सौभाग्य लाती है।

Elephant Statue Feng Shui Tips- India TV Hindi
हाथी की मूर्ति रखने के फेंगशुई नियम Image Source : FREEPIK

Elephant Statue Feng Shui Tips: ज्योतिष विज्ञान और वास्तु शास्त्र में सुखी जीवन, शांति और तरक्की करने के कई उपाय बताए गए हैं। इसी तरह चीनी वास्तु फेंगशुई में भी सुख-समृद्धि पाने के कई तरीके बताए गए हैं। इनमें से एक है हाथी की मूर्ति, जिसे सौभाग्य, धन और सफलता का प्रतीक माना गया है।

मान्यता है कि घर में हाथी की मूर्ति सही दिशा और सही स्थान पर रखी जाए, तो जीवन में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है और आर्थिक स्थितियों में सुधार आता है। लोग इसे गुड लक के लिए घर या ऑफिस में स्थापित करते हैं, लेकिन इसे रखते समय कुछ खास बातों का ध्यान रखना जरूरी होता है। चलिए जानते हैं कि हाथी की मूर्ति रखने से क्या लाभ होते हैं।

हाथी की मूर्ति का महत्व

फेंगशुई और वास्तु में हाथी की मूर्ति को मान सम्मान, विजय, दीर्घायु और धन का प्रतीक माना जाता है। इसे घर में सही दिशा में रखने से पॉजिटिविटी आती है और परिवार के लोगों की तरक्की के अवसर बढ़ते हैं।

सही दिशा में रखें हाथी की प्रतिमा

ऐसा कहा जाता है कि घर में हाथी की मूर्ति गलत दिशा में रखने से इसका शुभ फल नहीं मिलता। फेंगशुई के अनुसार, सही दिशा और सही प्रकार की मूर्ति रखने से घर में शांति, सुख और समृद्धि बढ़ती है।

मेन गेट पर कैसी मूर्ति रखें

अगर आप मुख्य द्वार पर हाथी की मूर्ति लगाने की सोच रहे हैं, तो हमेशा ऐसी प्रतिमा चुनें, जिसमें हाथी की सूंड ऊपर की ओर हो। इसे विजय, सफलता और संपन्नता का प्रतीक माना जाता है। मुख्य द्वार पर हाथी की जोड़ी रखने से नेगेटिव एनर्जी दूर रहती है।

धन लाभ और इनकम बढ़ाने का उपाय

अगर आप आर्थिक समस्याओं से जूझ रहे हैं, तो उत्तर दिशा में चांदी के हाथी रखना बहुत शुभ माना जाता है। ऐसा करने से व्यापार में आ रही रुकावटें कम होती हैं और धन के नए अवसर बनते हैं। आप छोटी या बड़ी चांदी की मूर्ति रख सकते हैं। इसे लाल कपड़े में लपेटकर धन रखने की जगह पर भी रखा जा सकता है, जिससे कर्ज से मुक्ति के योग बनते हैं।

एक हाथी की मूर्ति न रखें

फेंगशुई के अनुसार, घर में अकेले हाथी की मूर्ति नहीं रखनी चाहिए। हमेशा हाथियों की जोड़ी को ही घर के अंदर या मुख्य द्वार पर रखा जाता है। इससे सौभाग्य बढ़ता है और व्यक्ति के मान सम्मान में वृद्धि होती है।

बेडरूम में हाथी की मूर्ति के फायदे

शादीशुदा जोड़े के बेडरूम में हाथी की जोड़ी रखना भी बेहद शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इससे दांपत्य जीवन में प्रेम बढ़ता है और रिश्तों में चल रहा तनाव खत्म होता है। यह प्रतिमा एक सुरक्षा कवच की तरह काम करती है और नकारात्मक ऊर्जा को आने से रोकती है। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें:

चाहे दिनभर कर लो कितनी भी पूजा-पाठ, अगर इस पहर में नहीं की साधना तो सब हो जाएगा बेकार!

Staircase Vastu Niyam: सीढ़ियों का गलत वास्तु बन जाता है दुर्भाग्य का कारण! जानें घर में किस दिशा में और कैसी हों सीढ़ियां

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Vastu Tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म