1. Hindi News
  2. धर्म
  3. लहरदार या सीढ़ीनुमा... कैसी है आपकी भाग्य रेखा? हथेली की ये लकीर खोलती है करियर और सफलता के बड़े राज

लहरदार या सीढ़ीनुमा... कैसी है आपकी भाग्य रेखा? हथेली की ये लकीर खोलती है करियर और सफलता के बड़े राज

 Written By: Laveena Sharma
 Published : Oct 15, 2026 10:41 am IST,  Updated : Oct 15, 2026 10:43 am IST

हस्तरेखा शास्त्र में भाग्य रेखा को बेहद अहम रेखा माना जाता है। ये आपकी आर्थिक स्थिति से लेकर करियर तक से जुड़े कई गहरे राज खोल देती है। लेकिन अब सवाल ये आता है कि इस रेखा को पढ़ें कैसे? तो आज हम आपको इसे समझने का बेहद सरल तरीका बताएंगे।

bhagya rekha- India TV Hindi
क्या आपके हाथ में है ऐसी भाग्य रेखा? Image Source : INDIA TV

लोग अपने हाथ की रेखाओं के बारे में जानने के लिए हमेशा उत्सुक रहते हैं। वैसे तो हथेली में कई महत्वपूर्ण रेखाएं होती हैं- जैसे जीवन रेखा, विवाह रेखा, मस्तिष्क रेखा और हृदय रेखा... लेकिन सबसे ज्यादा उत्सुकता भाग्य रेखा को लेकर होती है। इसके पीछे मुख्य कारण यह है कि भाग्य रेखा को देखकर आप यह जान सकते हैं कि आपको जीवन में सफलता कब और कैसे मिलेगी। साथ ही, इससे आपके करियर और आर्थिक स्थिति का भी पता चलता है। आमतौर पर यह रेखा हथेली के निचले हिस्से से शुरू होकर मध्यमा उंगली के नीचे स्थित शनि पर्वत तक जाती है। आइए जानते हैं कि हथेली में विभिन्न प्रकार की भाग्य रेखाएं आपके जीवन के बारे में क्या-क्या संकेत देती हैं।

भाग्य रेखा से मिलने वाले संकेत

  1. लहरदार भाग्य रेखा - यदि हथेली में भाग्य रेखा लहरदार हो, तो व्यक्ति को करियर में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। वहीं जिनके हाथ में भाग्य रेखा गुरु पर्वत से बुध पर्वत की ओर जाती है ऐसे लोग अपनी नौकरी या बिजनेस छोड़कर अचानक से कला के क्षेत्र में जा सकते हैं। यदि भाग्य रेखा सूर्य रेखा से जुड़ी हो, तब भी करियर में कुछ परेशानियां आ सकती हैं। 
  2. चंद्र पर्वत से शुरू होने वाली भाग्य रेखा - अगर भाग्य रेखा चंद्र पर्वत से शुरू होकर शनि पर्वत की ओर जाए, तो ऐसा व्यक्ति दूसरों पर काफी हद तक निर्भर रहता है। लेकिन खास बात ये है कि ऐसे लोगों का भाग्य बहुत अच्छा होता है। ये लोग अच्छे पदों पर पहुंचते हैं और समाज में अलग पहचान बनाते हैं। ऐसी भाग्य रेखा ज्यादातर बड़े कलाकारों और संगीतकारों के हाथ में देखने को मिलती है।
  3. अन्य रेखाओं से कटी हुई भाग्य रेखा - यदि भाग्य रेखा को अन्य रेखाएं काट रही हैं तो ऐसा व्यक्ति जीवन में हमेशा असंतुष्ट और परेशान नजर आता है। साथ ही ऐसे लोग काफी कन्फ्यूज रहते हैं और इनमें चिड़चिड़ापन भी देखा जा सकता है।
  4. सीढ़ीनुमा भाग्य रेखा - जिन लोगों की भाग्य रेखा सीढ़ीनुमा होकर समाप्त होती है, ऐसे लोग बेहद मेहनती होते हैं। ये अपनी लगन और मेहनत के दम पर अपने किस्मत बदल देते हैं। यदि भाग्य रेखा के अंत में अन्य रेखाएं बृहस्पति पर्वत की ओर मुड़ें, तो यह इस बात का संकेत है कि व्यक्ति के अंदर नेतृत्व करने का गुण जन्म से ही होगा और साथ ही ऐसा व्यक्ति जीवन में खूब धन-दौलत कमाएगा। 
  5. भाग्य रेखा से निकलती हुई शाखाएं - हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, भाग्य रेखा से शाखाएं निकलना बहुत शुभ माना जाता है। कहते हैं जिनके हाथ में ऐसी भाग्य रेखा होती है ऐसे लोग करियर में खूब सफलता पाते हैं और इन्हें प्रमोशन जल्दी-जल्दी प्राप्त होता है। यदि इन शाखाओं का अंत किसी पर्वत पर हो, तो ऐसे लोग बिजनेस के जरिए अपनी एक खास पहचान बनाते हैं।
  6. भाग्य रेखा से निकलने वाली शाखाएं अगर बुध और बृहस्पति पर्वत तक चली जाएं - यदि भाग्य रेखा से एक शाखा बुध और दूसरी बृहस्पति पर्वत की ओर जाए, तो ऐसे लोग संचार और बिजनेस के क्षेत्र में शानदार करियर बनाते हैं। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

अक्टूबर में गुरु-केतु की युति से बनेगा शक्तिशाली ध्वज योग, 4 राशियों को बड़ा आर्थिक लाभ मिलने के मजबूत संकेत

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।