Mesh Rashifal 11 May 2026: 11 मई 2026 का दिन मेष राशि के जातकों के बेहद खास रह सकता है। आज के दिन मंगल के गोचर से रूचक योग का निर्माण होगा जिसके चलते आपको शुभ परिणाम प्राप्त होंगे। भूमि-भवन से जुड़ा कोई मुद्दा आज के दिन हल हो सकता है। आपकी ऊर्जा में भी वृद्धि देखने को मिलेगी। अगर आप कारोबार करते हैं तो मुनाफा मिलने की पूरी संभावना है। आपके द्वारा किए गए कार्यों को कार्यक्षेत्र में सराहा जा सकता है। भाई-बहनों के साथ भी आज के दिन आप अच्छा समय बिता सकते हैं। यहां विस्तार से जानिए मेष दैनिक राशिफल, शुभ रंग और अंक के बारे में।
मेष राशिफल 11 मई 2026
आज का दिन आपके लिए फेवरेबल रहने वाला है इसका बड़ा कारण ये है कि आपकी राशि के स्वामी मंगल आज आपकी ही राशि में गोचर करेंगे। मंंगल के इस गचोर से रूचक योग बनेगा जिसे बेहद शुभ माना जाता है। ऐसे में आज के दिन आपको माता के स्वास्थ्य में पहले की अपेक्षा सुधार देखने को मिलेगा और माताजी आज आपसे किसी चीज की डिमांड कर सकती हैं। आज फाइनेंस के मामलों के लिए दिन अच्छा रहेगा, धन लाभ के भी योग हैं। किसी ऐसे परिचित से भी मुलाकात होगी जिससे मिलकर आपका मन प्रसन्न रहेगा। आज यदि किसी भी कार्य को योजनाबद्ध तरीके से करेंगे तो अवश्य ही सफल होंगे। आज का दिन घर से बाहर निकल कर काम पर भी ध्यान देने का है।
(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)
यह भी पढ़ें:
Weekly Health Horoscope: 4 राशियों की सेहत पर भारी पड़ेगी ग्रहों की चाल, भूलकर भी न बरतें लापरवाही, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल
Weekly Business Horoscope: इस सप्ताह इन 4 राशियों के लोग व्यापार क्षेत्र में करेंगे राज, होगा बड़ा मुनाफा और कारोबार का विस्तार, पढ़िए साप्ताहिक बिजनेस राशिफल
More Rashifal News